हरिद्वार कुंभ 2021: सीएम तीरथ ने किया पुलिस सर्विलांस सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल रूम का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में पुलिस सर्विलांस सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए आदर्श बैरक का भी उद्घाटन गया।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी कड़ी में हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से ये कैमरे काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।
इसके लिए हरिद्वार स्थित सीसीआर टॉवर में पुलिस सर्विलांस सिस्टम का कमांड एन्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं। मेरे द्वारा आज इस कंट्रोल रूम का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए आदर्श बैरक का उद्धघाटन भी किया गया। pic.twitter.com/F41DlDIDmN
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 9, 2021
इतिहास रचते कुम्भ का सुपर डिजिटल कंट्रोल रूम
— Kumbh Police Haridwar 2021 (@kumbhpolice2021) April 9, 2021
जहाँ कुम्भ 2021 कई मायनों में है अद्धभुत है तो वही ओर कई मायनों में सुपर डिजिटल। कुम्भ मेला पुलिस कंट्रोल की हम बात करें तो हम देखते है कोविड चुनोती से चकराता, भीड़ कंट्रोल करता यह पुलिस कंट्रोल रूम अपने आप मे अचम्भित कर देने वाला है। pic.twitter.com/4eIiOSKRIS
कुंभ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं होंगे बंद
कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए 1200 से अधिक सीसीटीवी बिजली गुल होने पर बंद नहीं होंगे। सीसीटीवी को सोलर ऊर्जा पैनल से जोड़ा गया है। पहले लाइट गायब होते ही सीसीटीवी बंद हो जाते थे और पुलिसकर्मी यातायात व अन्य गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाते थे। कई बार घटना होने के बाद उसे अंजाम देने वाले का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में अब 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे काम करते रहेंगे।
महाकुंभ मेले के दौरान हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों, मेला क्षेत्र समेत पुलों व घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को लाइट से कनेक्ट किया गया था। जिसके चलते यह कैमरे बंद हो जाते थे। मगर अब इन सीसीटीवी को सौर ऊर्जा पैनल से कनेक्ट किया गया है। इन कैमरों से पूरा हाईवे, हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा, गंगा के सभी घाट कवर किए गए हैं।
कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए सभी सीसीटीवी 24 घंटे काम करते रहेंगे। इन कैमरों की खास बात है कि यह नाइट विजन के साथ ही आदमियों की गिनती भी करते है। ऐसे में महाकुंभ मेले के दौरान इनका काफी फायदा होगा। कैमरों को लगातार चलाए रखने के लिए सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं।
- संजय गुंज्याल, आईजी कुंभ मेला