फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: Bumper Advance Bookings in Hotels from 10 April

महाकुंभ 2021: तीर्थनगरी हरिद्वार में 10 अप्रैल से भीड़ बढ़ने की उम्मीद, होटलों में हुई बंपर एडवांस बुकिंग

Tue, 09 Mar 2021 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Mar 2021 09:53 AM IST
सार

  • हरिद्वार आने के लिए देश के कोने-कोने से ऑनलाइन कराई जा रही बुकिंग  

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Bumper Advance Bookings in Hotels from 10 April
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले शाही स्नान को लेकर शहर की होटल इंडस्ट्रीज पर कोई असर नहीं है। तीर्थनगर में इस समय जो भी भीड़ नजर आ रही है वह कांवड़ यात्रा को लेकर है। होटल कारोबार में 10 अप्रैल के बाद ही बूम आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


तीर्थनगरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले का पहला शाही स्नान महाशिवरात्रि (11 मार्च) को होगा। इस स्नान के दौरान शहर के अधिकतर होटल खाली हैं। होटल मालिकों को अंदाजा था कि महाशिवरात्रि के पर्व पर देश के अलग-अलग राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ होगी और होटल इंडस्ट्रीज को कुछ राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि शहर में इस समय जो भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन



महाकुंभ 2021: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी शटल सेवा की 100 बसें, लगाए गए कुंभ के स्टीकर
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कांवड़ियों की है ना कि शाही स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की। ऐसे में एक ओर जहां दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं दूसरी तरफ होटल इंडस्ट्रीज को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि 20 मार्च के बाद उनके होटलों में बंपर बुकिंग है। श्रद्धालु 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।



होटल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि अप्रैल में ही काम को बढ़ावा मिलेगा। महाशिवरात्रि के स्नान को पहले साधारण स्नान बताया जा रहा था, बाद में इसे भी शाही स्नान करार दिया गया। यदि पहले से ही स्नान को लेकर प्रचार होता तो परिस्थिति कुछ अलग होती। 

महाशिवरात्रि पर भी नहीं चलेगी तिरिक्त ट्रेन 

महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले शाही स्नान के अवसर पर रेलवे कोई भी अतिरिक्त ट्रेन नहीं चलाएगा। कोरोना कॉल से पहले जितनी गाड़ी नियमित रूप से चल रही थीं। वहीं शिवरात्रि से पहले हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। आरटीपीसी रिपोर्ट से बचने के लिए श्रद्धालु पहले ही हरिद्वार पहुंच रहे हैं। 

शाही स्नान व महाशिवरात्रि पर्व के दौरान तीर्थनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे किसी भी विशेष ट्रेन का संचालन नहीं कर रहा है। वहीं प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना काल से पहले जितनी नियमित रूप से गाड़ियों चलती थीं उतनी ही चलाई जा रही हैं। तीर्थनगरी आने वाले सभी श्रद्धालुओं कंफर्म आरक्षित टिकट लेकर ही रेलवे स्टेशन पर आएं।

बिना कंफर्म आरक्षित टिकट के मुरादाबाद मंडल के किसी भी रेलवे स्टेशन पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही श्रद्धालु रेलवे यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी व कोरोना के नियमों का पालन करें। वहीं रेलवे सूत्रों के मुुताबिक रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनें पैक होकर आ रही हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार की गाइड लाइनों से बचने के लिए श्रद्धालु पहले ही तीर्थनगरी में पहुंचकर अपना डेरा जमा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed