{"_id":"68ea0f5ab85f286b630bef34","slug":"haridwar-kumbh-2027-state-sought-a-budget-of-rs-3-472-crore-from-the-centre-for-kumbh-uttarakhand-news-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Kumbh: राज्य ने केंद्र से मांगा 3472 करोड़ का बजट, 150 वर्ग किमी क्षेत्रफल में भव्य बनाए की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Kumbh: राज्य ने केंद्र से मांगा 3472 करोड़ का बजट, 150 वर्ग किमी क्षेत्रफल में भव्य बनाए की तैयारी
Sat, 11 Oct 2025 01:39 PM IST
रेनू सकलानी
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:39 PM IST
सार
हरिद्वार कुंभ के लिए राज्य ने केंद्र से 3472 करोड़ का बजट मांगा है। कुंभ के दौरान केवल शाही स्नान पर ही 1.5 से दो करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हरिद्वार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार कुंभ को 150 वर्ग किमी क्षेत्रफल में भव्य बनाने के लिए राज्य ने केंद्र से 3472 करोड़ रुपये बजट की मांग रखी है। इस बार कुंभ में जनवरी से अप्रैल के बीच 17 से 21 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया गया है। 2021 के कुंभ के दौरान कोविड के बावजूद 66.25 लाख श्रद्धालु चार शाही स्नान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने तैयारियों के मद्देनजर प्रस्ताव तैयार किया है। इस बार माना जा रहा है कि कुंभ के दौरान केवल शाही स्नान पर ही 1.5 से दो करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे। अभी कुंभ में 12.62 किमी घाट हैं, जिनकी क्षमता 24 घंटे में 1.39 करोड़ श्रद्धालुओं की है।
विज्ञापन
110 करोड़ की लागत से इसका विस्तार 5.68 किमी करने का प्रस्ताव है, जिससे यहां 24 घंटे में 1.78 करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। वहीं, 2.5 किमी का अस्थायी घाट बनाने का भी प्रस्ताव है। कुंभ में 78.38 किमी अस्थायी सड़क निर्माण और 22 अस्थायी पुलों के निर्माण के लिए 80 करोड़ बजट की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...पेपर लीक प्रकरण: यूकेएसएसएससी की परीक्षा रद्द, जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला
इसी प्रकार, वर्तमान में कुंभ क्षेत्र में पानी की उपलब्धता 132 एमएलडी है जबकि मांग 164 एमएलडी की है। बाकी 32 एमएलडी के लिए 17 ट्यूबवेल, तीन ओवरहेड टैंक, 50.50 किमी पाइपलाइन बदलने, 49 फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इसके लिए 99.25 करोड़ बजट मांगा गया है। वहीं, 220 किमी अस्थायी पाइपलाइन बिछाने, 3000 पब्लिक स्टैंड पोस्ट बनाने, 300 अस्थायी फायर हाइड्रेंट बनाने के लिए 56.37 करोड़ बजट की मांग की गई है।