फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2027 Chandi Devi Pedestrian Route to Be Upgraded at Rs 3.53 Crore

हरिद्वार कुंभ 2027: 3.53 करोड़ से संवरेगा चंडी देवी पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Sat, 12 Sep 2026 05:02 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 12 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

कुंभ 2027 से पहले चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग को सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। 3.53 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों में पेयजल, विश्राम और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 Chandi Devi Pedestrian Route to Be Upgraded at Rs 3.53 Crore
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सिद्धपीठ मां चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग 3 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करा रहा है।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है। कुंभ मेला 2027 के विशेष बजट के तहत यह परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। निर्माण कार्यों में श्रद्धालुओं की छोटी-बड़ी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकियां, सार्वजनिक नल और जगह-जगह पियाऊ बनाए जा रहे हैं। चढ़ाई के दौरान विश्राम के लिए मार्ग में टिन-शेड और पक्की बेंचें भी बन रही हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए होगा बेहतर अनुभव
हरिद्वार महाकुंभ के दौरान मां चंडी देवी मंदिर एक प्रमुख धार्मिक आकर्षण का केंद्र रहता है। पहले इस मार्ग पर सीमित सुविधाओं के कारण श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती थी। इस परियोजना के पूरा होने से मार्ग सुरक्षित होगा। इससे कुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रा को सुगम बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: प्रेमिका की साजिश का पर्दाफाश; प्रेमी की कहीं और सगाई पर भड़की, पांच लाख में दी हत्या की सुपारी

बुनियादी सुविधाओं पर जोर
पैदल मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर रेलिंग लगाई जाएगी। सड़क चौड़ीकरण, सुधारीकरण और मंदिर की सीढ़ियों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। शौचालयों का निर्माण और चाय-अल्पाहार के लिए व्यवस्थित टी-स्टॉल भी स्थापित किए जा रहे हैं। सहायक अभियंता ललित मोहन सिंह ने कहा कि इन सुविधाओं से श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुंभ मेले के दौरान मां चंडी देवी के दर्शनों के लिए प्रतिदिन हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 3 करोड़ 53 लाख रुपये के बजट से कराए जा रहे इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य मार्ग में पेयजल, स्वच्छता और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed