फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar kumbh 2021: Gangnahar will Close From 22nd March till 10 days

हरिद्वार कुंभ 2021: कुंभ कार्यों के लिए 22 मार्च से 10 दिन के लिए बंद होगी गंगनहर 

Mon, 16 Mar 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Mar 2020 02:00 AM IST
सार

  • गंगा सभा ने भी दी सहमति, पांच महीने से अटके हैं घाटों का निर्माण 

विज्ञापन
Haridwar kumbh 2021: Gangnahar will Close From 22nd March till 10 days
गंगनहर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कुंभ योजना के प्रस्तावित कार्यों के लिए 22 मार्च से 10 दिन के लिए गंगनहर बंदी प्रस्तावित की गई है। प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन की अनुमति के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

अक्तूबर में गंगनहर बंदी की अवधि बढ़ाने का उत्तराखंड सिंचाई विभाग का अनुरोध उत्तर प्रदेश शासन ने नहीं माना था।

जिस कारण पांच महीने से गंगनहर पर निर्माणाधीन घाटों का काम बंद पड़ा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से गंगनहर बंदी नहीं होने से घाटों का निर्माण नहीं होने प्रकरण संज्ञान में लाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव ने उत्तर प्रदेश शासन को गंगनहर बंदी के लिए पत्र लिखा। 
विज्ञापन


इस बार गंगनहर बंदी के लिए गंगा सभा ने भी सहमति दे दी है। इसलिए उत्तर प्रदेश शासन से अनुमति मिलने की ज्यादा उम्मीद है। गंगानहर हेड वर्क्स के सहायक अभियंता विक्रांत सैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से 22 मार्च की रात से 2 अप्रैल की मध्यरात्रि तक के लिए गंगनहर बंदी का प्रस्ताव शासन को गंगा सभा की सहमति के साथ भेजा चुका है। स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन से ही आनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर बंदी में अधूरे घाट तैयार कर देंगे
सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि 22 मार्च से गंगनहर बंदी की अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है। 10 दिन की गंगनहर बंदी में निर्माणाधीन अधूरे घाटों का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। पानी के लेबर से ऊपर का काम हो चुका है। गंगनहर पर सिंचाई खंड हरिद्वार के कुंभ योजना में गोविंदघाट विस्तार, रामघाट और प्रेमनगर आश्रम घाट का काम अधूरा है। इसके साथ ही हर की पैड़ी में कांगड़ा घाट का विस्तार कार्य होना है। घाटों की मरम्मत, सीढ़ियों की मरम्मत का काम भी कराया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed