{"_id":"6aa505b0bec69fe1f1067672","slug":"haridwar-kangri-flyover-accident-max-vehicle-collides-with-two-cars-three-vehicles-damaged-uttarakhand-news-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल
Sat, 12 Sep 2026 01:33 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:33 PM IST
सार
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर शनिवार को कांगड़ी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मैक्स चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ जा रही दो कारों में साइड से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन
टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर मैक्स वाहन हाईवे पर पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में मैक्स मैक्स वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद हाईवे पर पलटे मैक्स वाहन और क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन व कटर की मदद से किनारे हटाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन