फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Jagadguru spoke on the Waqf Amendment Bill it was necessary to improve the changing demography

Haridwar: वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले जगद्गुरु- बदलती डेमोग्राफी को सुधारने में यह अनिवार्य था

Fri, 04 Apr 2025 11:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Apr 2025 11:33 PM IST
सार

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश की बदलती डेमोग्राफी को सुधारने में वक्फ संशोधन विधेयक अनिवार्य था।

विज्ञापन
Haridwar: Jagadguru spoke on the Waqf Amendment Bill it was necessary to improve the changing demography
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विभिन्न जगहों से भ्रमण कर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु आश्रम में स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया है। उन्होंने जगद्गुरु से समसामयिक मुद्दों पर विमर्श किया। दोनों ने चर्चा के दौरान सदन में वक्फ बोर्ड बिल पास होने को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश की बदलती डेमोग्राफी को सुधारने में वक्फ संशोधन विधेयक अनिवार्य था। कई सरकारें आईं और कई गईं, विषयों को छूआ तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल (अरुणांचल, हिमाचल, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, मिजोराम और तो और नेपाल) की बदलती हुई डेमोग्राफी को लेकर यह निर्णय कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


Waqf Amendment Bill: सीएम धामी बोले- वक्फ संशोधन कानून के लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर लगेगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


जगद्गुरु ने कहा कि बदलती डेमोग्राफी की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह पहले से ही संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिविल कोड लागू कर पूरे देश को दिशा दिया है। जिस तरह से गंगा हरिद्वार से निकलकर समूचे देश को संतृप्त कर रही हैं, उसी तरह सिविल कोड ने भी देश को दिशा दिया।

जगद्गुरु आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव कुमार शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्ष्मण नागर, मनोज गर्ग, विक्रम भुल्लर, पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू समेत कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed