फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Income tax department caught 11 crore Rupees tax evasion in three pharma companies

हरिद्वार: तीन फार्मा कंपनियों में पकड़ी गई 11 करोड़ की कर चोरी, सैनिटाइजर की बिक्री में किया खेल

Wed, 09 Sep 2020 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/भगवानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Sep 2020 12:04 AM IST
सार

  • राज्य कर विभाग संयुक्त आयुक्त की कार्रवाई में हुआ खुलासा
  • कोरोना महामारी में सेनिटाइजर की बिक्री में किया गया खेल
  • सिडकुल और भगवानपुर क्षेत्र की तीनों फार्मा कंपनी

विज्ञापन
Haridwar: Income tax department caught 11 crore Rupees tax evasion in three pharma companies
टैक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने हरिद्वार की तीन फार्मा कंपनियों में 11 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। तीनों कंपनियों ने सैनिटाइजर की बिक्री में यह चोरी की है। आरोप है कि कंपनी ने महामारी के दौरान सैनिटाइजर की ब्रिकी का ब्योरा राज्यकर विभाग को नहीं दिया। कर विभाग ने जांच पड़ताल की तो यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


हरिद्वार जिले में मंगलवार को कर चोरी का बड़ा मामला प्रकाश में आया। हरिद्वार जोन के अपर आयुक्त अनिल सिंह और संयुक्त आयुक्त सुनीता पांडेय ने कर चोरी के संदेह को लेकर हरिद्वार की तीन कंपनियों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


इसमें सिडकुल की एक बड़ी फार्मा कंपनी और भगवानपुर की दो फार्मा कंपनियां शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कोविड महामारी के दौरान तीनों कंपनियां सैनिटाइजर की ब्रिक्री कर रही थी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि कोरोना महामारी के दौरान इन कंपनियों ने 86 करोड़ के सैनिटाइजर की बिक्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर तीनों कंपनी 11 करोड़ टैक्स की बात सामने आई है। गलती मानते हुए कंपनी संचालकों ने 90 लाख का टैक्स सरेंडर कर दिया है। अभी जांच प्रक्रिया जारी है। राज्य कर विभाग की कार्रवाई में उपायुक्त मनीष मिश्रा, अभय कुमार पांडेय, धर्मेंद्र राज चौहान, सहायक आयुक्त नेहा मिश्रा, रजनीकांत शाही, पूनम राजपूत, राज्यकर अधिकारी अविनाश कुमार झा, रधुवीर सिंह चौहान, शिखा तोमर, विंध्याचल कुमार, राज्य कर निरीक्षक दिनेश कुमार, हेमा नेगी पुंडीर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed