फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar in folk songs, Doon won over folk dance

लोकगीत में हरिद्वार, लोकनृत्य में देहरादून ने मारी बाजी

Thu, 09 Jan 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Haridwar in folk songs, Doon won over folk dance
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ओपन प्रतियोगिता में बुधवार को हरिद्वार और देहरादून का प्रदर्शन शानदार रहा। लोकगीत प्रतियोगिता में हरिद्वार अव्वल रहा तो लोकनृत्य में देहरादून ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ननूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण निदेशालय के बहुउद्देश्यीय हॉल में युवा महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सांस्कृतिक दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। लोकगीत प्रतियोगिता में दलों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी की प्रस्तुति दी। इसमें हरिद्वार ने सबसे अधिक 68 अंक हासिल किए। जबकि देहरादून ने 65 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 62.62 अंकों के साथ पिथौरागढ़ व चंपावत की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लोकनृत्य में देहरादून ने सबसे अधिक 75 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 65 अंकों के साथ नैनीताल दूसरे व 60 अंक के साथ चंपावत की टीम तीसरे स्थान पर रही। राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एकल वर्ग प्रतियोगिता में कलाकारों ने बांसुरी, सितार वादन कर प्रस्तुति दी। इस दौरान संयुक्त निदेशक युवा कल्याण आरसी डिमरी, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, वित्त नियंत्रक बीएन पांडे, मुकेश भटनागर, मनोज कापड़ी, पूनम मिश्रा, शालिनी आदि मौजूद रहे।

ननुरखेड़ा में युवा कल्याण निदेशालय की और से आयोजित युवा महोत्सव में कथक नृत्य की प्रस्तुति देन?

ननुरखेड़ा में युवा कल्याण निदेशालय की और से आयोजित युवा महोत्सव में कथक नृत्य की प्रस्तुति देन?

 

ननुरखेड़ा में युवा कल्याण निदेशालय की और से आयोजित युवा महोत्सव में कथक नृत्य की प्रस्तुति देत?

ननुरखेड़ा में युवा कल्याण निदेशालय की और से आयोजित युवा महोत्सव में कथक नृत्य की प्रस्तुति देत?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed