{"_id":"6320dd4fbe0e1f07b24aebb9","slug":"haridwar-haridwar-excise-officer-removed-in-poisonous-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar : जहरीली शराब प्रकरण में हरिद्वार के आबकारी अधिकारी को हटाया गया, 9 कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar : जहरीली शराब प्रकरण में हरिद्वार के आबकारी अधिकारी को हटाया गया, 9 कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित
Wed, 14 Sep 2022 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:13 AM IST
सार
Haridwar : उन्हें हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले में प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें अब सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। इससे पहले आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने हरिद्वार जिले के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले में प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें अब सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। इससे पहले आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विभागीय सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ एवं शिवगढ़ में शराब पीने से लोगों की मौत की अपर आबकारी आयुक्त से प्रारंभिक जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
अपर आबकारी आयुक्त की जांच में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा की लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता सामने आई है। इसके आधार पर उन्हें इस पद से हटाकर देहरादून मुख्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आबकारी आयुक्त की ओर से इससे पहले इस मामले में हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही शिवराज सिंह, आबकारी सिपाही श्रवण कुमार, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के उप आबकारी निरीक्षक किशन सिंह चौहान, प्रधान आबकारी सिपाही डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा एवं आबकारी सिपाही प्रदीप दयाल को निलंबित किया जा चुका है।