हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: मासूम के हत्यारोपी का छोटा भाई गिरफ्तार, कुर्की का नोटिस जारी
- बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला, कुर्की के नोटिस जारी
- तमाम कोशिशों के बावजूद एक हफ्ते बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में मासूम बच्ची से दरिंदगी में वांछित राजीव कुमार के छोटे भाई को रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार भाई वांछित राजीव के लिए पैसों एवं अन्य संसाधनों का इंतजाम करने हरिद्वार आया था। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी की कुर्की के लिए सीआरपीसी के अंतर्गत 82 के तहत वारंट ले लिया है।
20 दिसंबर को ऋषिकुल क्षेत्र में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजीव कुमार और उसके भांजे रामतीरथ यादव के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रामतीरथ यादव को दबोच लिया था। जबकि राजीव कुमार फरार हो गया था।
वांछित आरोपी की गिरफ्तार के लिए डीआईजी नीरू गर्ग हरिद्वार में डेरा डालकर मामले की मानीटरिंग कर रही हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए 40 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम हरिद्वार, देहरादून के अलावा राज्य के बाहर ताबड़तोड़ छापा मार रही है।
बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने वांछित राजीव के सगे छोटे भाई गौरव उर्फ गंभीर यादव को दबोच लिया है। गौरव अपने भाई को बचाने और फरार होने में मदद करने की नियत से उसके लिए पैसों और अन्य संसाधनों का इंतजाम करने हरिद्वार आया था।
एएसपी बिशाखा अशोक भड़ाने ने बताया कि गौरव के खिलाफ धारा 212 के तहत कार्रवाई की गई है। गौरव उर्फ गंभीर यादव निवासी 127 ए न्यू हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर में रहता था। घटना के बाद वह भी फरार था।
वांछित राजीव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। भाई गौरव की गिरफ्तारी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। फरार आरोपी राजीव को आश्रय देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। कुर्की वारंट न्यायालय से प्राप्त हो गया है।
- नीरू गर्ग, डीआईजी