फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Former Union Minister Rudy's mother cremated at Kankhal ghat

Haridwar: पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी की माता की कनखल घाट पर हुई अंत्येष्टि, ओम बिडला समेत कई नेता हुए शामिल

Mon, 26 Sep 2022 08:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

सांसद राजीव प्रताप रूडी की माता प्रभा देवी का रविवार को बीमारी से निधन हो गया था। सांसद राजीव प्रताप रूडी अपनी मां की अंत्येष्टि करने सोमवार को हरिद्वार पहुंचे।

विज्ञापन
Haridwar: Former Union Minister Rudy's mother cremated at Kankhal ghat
पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी की माता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की माता प्रभा देवी का सोमवार को हरिद्वार कनखल घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन समेत कई नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन


सांसद राजीव प्रताप रूडी की माता प्रभा देवी का रविवार को बीमारी से निधन हो गया था। सांसद राजीव प्रताप रूडी अपनी मां की अंत्येष्टि करने सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार स्थित कनखल घाट पर प्रभा देवी के शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि ने अर्थी को कंधा देकर संत परंपराओं से हटकर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


सनातन धर्म में केवल आदि गुरु शंकराचार्य ने ही अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार उनको कंधा दिया था। जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि उन्होंने संतों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम यात्रा में पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रभा देवी साधिका थीं और धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था थी। अंतिम संस्कार में राजीव प्रताप रूडी के बड़े भाई सुधीर प्रताप रूडी ने मुखागिन दी। इस दौरान परिवार से नीलम रूडी के अलावा विधायक मदन कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी कैलाशानंद गिरी, स्वामी ज्ञानानंद समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed