फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: financier was murdered in Punjab, two crooks arrested

हरिद्वारः कार लूटने के बाद पंजाब में की थी फाइनेंसर हत्या, दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 11:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 11:24 PM IST
सार

  • गंगनहर की पटरी पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से कार लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
  • दो पिस्टल और कारतूस बरामद, पंजाब पुलिस ने घोषित किया है एक लाख का इनाम 

विज्ञापन
Haridwar: financier was murdered in Punjab, two crooks arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगनहर पटरी पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जसपाल से असलहे के दम पर कार और नगदी लूट की वारदात से पर्दा उठाते हुए सीआईयू और बहादराबाद पुलिस ने दो आरोपी दबोचे हैं। कार लूट के बाद आरोपियों ने लुधियाना (पंजाब) में फाइनेंसर की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोपियों पर पंजाब पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। वहीं, उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस ने भी बहादराबाद पुलिस से संपर्क साधा।

विज्ञापन


सोमवार को बहादराबाद थाने में प्रेसवार्ता कर एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 19 जनवरी को गंगनहर पटरी पर हैंडपंप पर मुंह धो रहे ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जसपाल निवासी सुभाषनगर से बदमाशों ने असलहे के दम पर कार लूट ली थी। सोमवार को सीआईयू और बहादराबाद पुलिस को भगवानपुर की ओर से आ रही एक कार में दो संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दौलतपुर गांव में डीपीएस पुलिया पर चेकिंग के दौरान पंजाब नंबर की कार रोक ली। कार सवार दो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम सुखविंदर उर्फ मोनी पुत्र गुरुदेव निवासी लेबर कॉलोनी दुसमल्ला लुधियाना, पंजाब और सुमित पुत्र सतपाल निवासी गांव घासरेकी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर यूपी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने कार 19 जनवरी को गंगनहर पटरी से लूटी थी। मौके पर छोड़ी गई बाइक क्षेत्र के शगुन वेडिंग प्वाइंट के बाहर से चोरी की थी। कार लूट के बाद हरिद्वार का नंबर हटाकर उन्होंने पंजाब नंबर की प्लेट लगा ली थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों की मुलाकात रुड़की जेल में हुई थी।

दोनों आजकल गांव जमालपुर खुर्द आरकेपुरम में किराए पर रह रहे थे। कार लूट के बाद वे लुधियाना पंजाब पहुंचे और पुरानी रंजिश के कारण सुखविंदर ने सुमित के साथ मिलकर फाइनेंसर जिद्दी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। लुधियाना पुलिस ने आरोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ पूर्णिमा गर्ग मौजूद रहे। 

रुड़की में सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर लूटा था कैश

एक लाख के इनामी सुखविंदर ने रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम में रकम डालने आई वैन के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर 25 लाख की रकम लूट ली थी। शातिर सुखविंदर के खिलाफ गंगनहर के अलावा पंजाब में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

बदले की आग में जल रहा था सुखविंदर 

उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पिछले साल अक्तूबर में गंगनहर से जुड़े मुकदमे में जमानत हो गई थी, लेकिन लुधियाना के मुकदमे के चलते उसे पंजाब की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। फिर अगले माह जमानत मिलने पर वह बाहर आ गया था। वहीं, सुमित के खिलाफ भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

सुखविंदर ने फाइनेंसर जिद्दी से बदला लेने की ठानी हुई थी। दरअसल, सुखविंदर को संदेह था कि पंजाब पुलिस को उसकी मुखबिरी दो बार फाइनेंसर जिद्दी ने की थी। इसलिए वे जिद्दी से रंजिश रखता था और उसकी हत्या करने की हसरत पाली हुई थी। लिहाजा जेल से छूटने के बाद वह जिद्दी की हत्या का ताना बाना बुन रहा था और मौका मिलते ही वह अपने मकसद में कामयाब भी रहा। 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल

एसओ गोविंद कुमार, एसआई अशोक कुमार, एसआई  रधुवीर सिंह रावत, एसआई सतीश शाह, एसआई रणजीत सिंह, एसआई मान सिंह नेगी, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान, सीआईयू रुड़की प्रभारी रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुंदर लाल, महीपाल, नितिन, विवेक, हरवीर, पदम, शशिकांत, उमेश, संजय कुमार, बारू दत्त जोशी, सुनील राठी, राहुल देव, सुनील कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed