फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar: fight and protest on occupation of Gurukul

गुरुकुल पर कब्जे को धक्का-मुक्की व मारपीट, विधायक यतीश्वरानंद और दूसरा पक्ष बैठे धरने पर 

Thu, 06 Feb 2020 11:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Feb 2020 11:29 PM IST
सार

  • महाविद्यालय में अंतरंग सभा के पदाधिकारियों के बीच बढ़ता जा रहा विवाद 
  • विधायक यतीश्वरानंद और दूसरा पक्ष एक दूसरे खिलाफ बैठे धरने पर 

विज्ञापन
haridwar: fight and protest on occupation of Gurukul
पदाधिकारियों के बीच खड़ा हुआ विवाद बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर की अंतरंग सभा के पदाधिकारियों के बीच खड़ा हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का मुक्की और मारपीट तक हुई। सभा के उपमंत्री पक्ष अधिष्ठाता कक्ष में तो सभा का मंत्री पक्ष सत्ताधारी विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के साथ कक्ष के बाहर धरने पर डटे रहे। एसडीएम कुश्म चौहान ने दो दिन पूर्व की स्थिति को कायम कराते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


बुधवार को अंतरंग सभा के उप मंत्री अनिल गोयल के पक्ष से जुड़े लोग महाविद्यालय के मुख्य कार्यालय का ताला तोड़कर इसमें काबिज हो गए। विवाद की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पीएसी तैनात कर दी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे सभा के मंत्री विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, अधिष्ठाता बलवंत सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे तो मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा मिला। वे छोटे गेट से अंदर जाने लगे तो वहां पर पहले से ही अंदर परिसर में मौजूद अनिल गोयल के समर्थकों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी के समर्थकों ने गोयल के समर्थकों को खदेड़ दिया और अंदर चले गए। इस दौरान मारपीट भी हुई। स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य कार्यालय पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद पांच लोग अधिष्ठाता कक्ष में बैठ गए। स्वामी समर्थकों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो वहां पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

विधायक समर्थकों के साथ कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई बार स्वामी के समर्थकों ने अंदर कक्ष में जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोके रखा। विधायक के समर्थकों की संख्या बढ़ने पर पथरी, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, नगर कोतवाली की पुलिस के साथ सीओ सिटी व सीओ पथरी भी पहुंच गए। 

बाहर निकलते ही गोयल समर्थकों को पीटा 

सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे अधिष्ठाता कक्ष के अंदर मौजूद पांच लोगों में से पूर्व अधिष्ठाता यशपाल बाहर निकलने लगे तो बाहर बैठे स्वामी के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। अपने को घिरता देख वह अंदर जाने लगे तो उनके साथ मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। पुलिसकर्मियों ने मामला संभाला। 

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को पिछले साल मंत्री पद से निष्कासित कर दिया था। बाद में स्वामी हाईकोर्ट गए, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अब वह बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं और विधायक पद का दुरुपयोग करते हुए शिक्षण कार्य को प्रभावित कर रहे हैं। 
अनिल गोयल, उपमंत्री अंतरंग सभा 

कुछ लोग महाविद्यालय की करीब 400 बीघा भूमि को खुदबुर्द करने में लगे हुए हैं। कुछ लोग शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन आर्यसमाज की धरोहर को खुदबुर्द नहीं होने देंगे। सबसे बड़ी बात सभा के संविधान के अनुसार पांच साल तक कोई पदाधिकारी नहीं हटाया जा सकता। 
-स्वामी यतीश्वरानंद, मंत्री, अंतरंग सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed