फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Due to the arrival of Holashtak and Sun in Pisces, Auspicious work ban 

ग्रह चाल: पिया मिलन की आस में गुरु ग्रह बने सबसे बड़े बाधक, दो महीने करना पड़ेगा अब इंतजार

Wed, 23 Feb 2022 05:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Feb 2022 05:35 PM IST
सार

सूर्य देव 14 मार्च को गुरुदेव की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और एक महीने तक रहेंगे।

विज्ञापन
Haridwar: Due to the arrival of Holashtak and Sun in Pisces, Auspicious work ban 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार फिर 53 दिन शहनाई नहीं बजेगी। ऐसा देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के साथ होलाष्टक और सूर्य के मीन राशि में आने से मीन का मलमास लगने की वजह से होगा। अब 23 फरवरी से 16 अप्रैल तक 53 दिन शहनाई नहीं बजेगी। पिया मिलन की आस में अब गुरु ग्रह सबसे बड़े बाधक बन गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल गुरु अस्त में वैवाहिक मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह को समृद्धि, विवाह, वैभव, विवेक और धार्मिक कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है। इस कारण बृहस्पति ग्रह के अस्त होने पर शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। वैसे तो गुरु ग्रह 23 मार्च को उदित हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही खरमास लग जाएगा। खरमास और गुरु अस्त के इस संगम में विवाह में बंधने वाले जोड़ों के लिए अब दो महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


विवाह का पहला मुहूर्त 17 अप्रैल को होगा
सूर्य देव 14 मार्च को गुरुदेव की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, और एक महीने तक रहेंगे। नारायण ज्योतिष संस्थान के विकास जोशी के मुताबिक 23 फरवरी से 20 मार्च तक गुरु अस्त रहेंगे। इसके बीच आठ दिनी होलाष्टक 10 मार्च से और मीन का मलमास लगने से 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विवाह नहीं होंगे। इसके चलते विवाह के दूसरे सीजन का विवाह का पहला मुहूर्त 17 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...Rishikesh: योगनगरी पहुंची अंगूरी भाभी ने मां गंगा का लिया आशीवार्द, बीच पर भी की खूब मस्ती, तस्वीरों में देखें...

भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार बृहस्पति को संपन्नता, विवाह, वैभव, विवेक व धार्मिक कार्य का कारक ग्रह माना जाता है। इस कारण गुरु ग्रह के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों की मनाही है। इस दौरान मुंडन, नामकरण जैसे संस्कार नहीं किए जाते हैं। बृहस्पति अस्त होने के दौरान अबूझ मुहूर्त में से एक फुलेरा दूज 4 मार्च को होगी। इस मौके पर मत-मतांतर के साथ विवाह होंगे। मान्यता है कि इस दिन शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है।


गुरु धनु व मीन राशि के स्वामी
प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार गुरु व धनु व मीन राशि के स्वामी है। यह कर्क राशि में उच्च व शनिदेव की राशि मकर में नीच के माने जाते हैं। विवाह में गुरु ग्रह का उदय होना आवश्यक माना जाता है। सोलह संस्कार में विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है।

विवाह का दिन तय करने के लिए वर-वधु की जन्म पत्रिका के अनुसार सूर्य, चंद्र व गुरु की गोचर स्थिति का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इसे त्रिबल शुद्धि कहा जाता है। गुरु को शुभ फलदायी ग्रह माना गया है। जन्म कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। गुरु कमजोर होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed