{"_id":"658a88aa87c8f2c170056415","slug":"haridwar-divya-adhyatmik-mahotsav-up-deputy-cm-brijesh-pathak-told-about-sanatan-dharma-2023-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव: यूपी के डिप्टी सीएम बोले-सनातन पर हमला करने वाले मिट गए, पताका विश्व में फहरा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव: यूपी के डिप्टी सीएम बोले-सनातन पर हमला करने वाले मिट गए, पताका विश्व में फहरा रही
Tue, 26 Dec 2023 01:36 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:36 PM IST
सार
Haridwar Divya Adhyatmik Mahotsav: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि जो लोग आज सनातन पर अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं, मैं उन अराजक तत्वों की घोर निंदा करता हूं।
विज्ञापन
हरिद्वार में दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिहर आश्रम में चल रहे दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव के तीसरे दिन यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन पर हमला करने वाले मिट गए, लेकिन सनातन की पताका आज विश्वभर में फहरा रही है।
विज्ञापन
कहा कि उन लोगों का भी आज पता नहीं है, जो लोग नो मन जनेऊं इकट्ठा करने के बाद भी भोजन करते थे। जो लोग आज सनातन पर अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं, मैं उन अराजक तत्वों की घोर निंदा करता हूं।
विज्ञापन
Haridwar: स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और यूपी के उपमुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
कहा कि कोरोना कल में सनातन ने दुनिया को दिखा दिया कि वह सबसे आगे है, क्योंकि कोरोना काल में दुनिया के लोग जब प्राणों लिए तड़फ रहे थे, तब भारत ने वैक्सीन तैयार कर न केवल देश के लोगों कोरोना से बचाया, बल्कि दुनिया भर के 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देकर बता दिया कि सनातन वासुदेव कुटुंब की भावना से कार्य करता है।