फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Delhi Highway Accident Tourist bus collides with tractor trolley father and son Died

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, पिता और बेटे की दर्दनाक मौत

Mon, 02 Oct 2023 02:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

Haridwar Accident News: रुड़की की ओर से मनसब और अदनान ट्रैक्टर ट्राली में चेरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक बस ने उसमें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Haridwar Delhi Highway Accident Tourist bus collides with tractor trolley father and son Died
ट्रैक्टर ट्रॉली में बस ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही बस को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब (50) पुत्र महबूब और अदनान (19) पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चेरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी।
विज्ञापन


हरिद्वार: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि बस और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed