{"_id":"5e6f019e8ebc3ea7bc00ea09","slug":"haridwar-death-strike-for-ganga-protection-swami-shivanand-falling-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः गंगा की रक्षा के लिए अनशन पर बैठे स्वामी शिवांनद की तबीयत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः गंगा की रक्षा के लिए अनशन पर बैठे स्वामी शिवांनद की तबीयत खराब
Mon, 16 Mar 2020 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
swami shivanand
- फोटो : अमर उजाला
गंगा रक्षा के लिए अनशन पर बैठे मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवांनद सरस्वती की तबीयत खराब हो गई है। वह विगत 10 मार्च से अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
स्वामी शिवांनद गंगा की रक्षा के लिए आमरण अनशन करने वाले स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद, साध्वी पद्मावती और आत्मबोधानंद के संकल्प को बल प्रदान करने के लिए अनशन पर बैठे। इससे पहले आमरण अनशन कर रहे ब्रह्मचारी आत्मबोध आनंद को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि बार-बार मातृसदन के खिलाफ षडयंत्र करके इस संस्था को नेस्तनाबूद करने की साजिश रची जा रही है। गंगा की रक्षा के लिए संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। दिल्ली एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रही साध्वी पद्मावती को आश्रम से उठाकर ले जाने के बाद प्रशासन ने जहर दिया था। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर गंगा के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन