फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: Youth hand and Leg tied and dragged him from bike beaten Brutally

बेरहमी की हदें पार: पहले कहे जातिसूचक शब्द, फिर युवक को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा, बुरी तरह पीटा

Wed, 27 Mar 2024 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2024 06:38 PM IST
सार

Haridwar Crime News:  विजय होली वाले दिन अपने खेत पर गया था। आरोप है कि तीन युवकों ने उसे जातिसूचक कहे। विजय ने ध्यान नहीं दिया तो युवकों ने उसके हाथ पैर रस्सी से बांधकर रस्सी से घसीटा। 

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Youth hand and Leg tied and dragged him from bike beaten Brutally
युवक को पीटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में होली के दिन कुछ लोगों ने एक युवक को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा। आरोपियों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महीपाल निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर ने शिकायत में बताया कि उसका भतीजा विजय होली वाले दिन अपने खेत पर गया था। गांव के रवि कश्यप, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पीआरडी खेत में शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों ने उसे देखते ही जातिसूचक शब्द बोलने शुरू कर दिए। जब विजय उन पर ध्यान दिए बगैर वहां से जाने ला तो आरोपियों ने पीछे से आकर उसे पकड़कर मारपीट कर दी। आरोप है कि विजय के हाथ पैर रस्सी से बांधकर सुरेंद्र व पीआरडी मोटरसाइकिल से घसीटते हुए अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News: आग से झुलसी आठ माह की गर्भवती की इलाज के दौरान मौत, पति, देवर और सास पर केस

यहां उसके भाई, बेटों ने मिलकर उसे बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी रवि कश्यप, टीटू, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पीआरडी, अनुराम वर्मा, अंकित गुप्ता, शुभम गुप्ता, अतुल, अमन, प्रवीण, डॉ. राजेंद्र उर्फ छोटा और उसके दोनों बेटों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed