फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: Youth Done Friend Brutal murder for not pay Debt

उधार नहीं चुकाने पर दोस्त का कत्ल: तीन महीने बाद हुआ अंकित हत्याकांड का खुलासा, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

Tue, 06 Sep 2022 12:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

अंकित की हत्या उसी के साथ कंपनी में काम करने वाले साथी सुनील मिश्रा निवासी गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी यूपी ने की। हत्या के बाद वह अपने गांव भाग गया था।

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Youth Done Friend Brutal murder for not pay Debt
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

हरिद्वार में तीन माह पहले सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। अंकित की हत्या उसी के दोस्त सुनील मिश्रा ने की थी। दोनों सिडकुल में एक ही कंपनी में काम करते थे। हत्या की वजह पांच हजार रुपये का लेनदेन था। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि 13 जून की रात लेबर चौक सिडकुल में अंकित निवासी अमरोहा की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। अंकित सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


फेसबुक पर हुए प्यार का ऐसा अंजाम:  दो समुदायों के प्रेमियों को प्यार चढ़ा परवान तो आग की तरह फैली खबर, अंजाम...
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित के परिजन रमेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन असली हत्यारे तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज मददगार बनी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस असली हत्यारे तक पहुंची और उसे दबोच लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने उगले सारे राज

सीओ ने बताया कि अंकित की हत्या उसी के साथ कंपनी में काम करने वाले साथी सुनील मिश्रा निवासी गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी यूपी ने की। हत्या के बाद वह अपने गांव भाग गया था। पुलिस ने रविवार को सुनील मिश्रा को सिडकुल थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।

सख्ती से पूछताछ करने पर सुनील मिश्रा ने हत्याकांड का राज उगल दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी और अंकित सिडकुल की एक ही कंपनी में काम करते थे। मई माह में सुनील ने अंकित को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। अंकित ने एक माह बाद रुपये लौटाने का वादा किया था। 

सुनील ने बताया कि अंकित रुपये लौटने को राजी नहीं था। कई बार उसे टोका, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। मौका पाकर उसने अंकित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकला। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed