Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: wife got Husband killed by her lover for hindrance in illegal relations

रिश्तों का कत्ल: अवैध संबंधों में बाधा बना पति...पत्नी ने प्रेमी से करवाई हत्या, शराब पिलाकर ऐसे दी खौफनाक मौत

Fri, 21 Mar 2025 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Mar 2025 09:55 PM IST
सार

Haridwar Crime News: रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया।

विज्ञापन
Haridwar Crime News: wife got Husband killed by her lover  for hindrance in illegal relations
आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुई गुरुद्वारे के सेवादार सुखपाल सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। सुखपाल सिंह की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 मार्च की सुबह शाहपुर शीतला खेड़ा में माड़ी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। कुछ घंटे बाद मृतक की शिनाख्त सुखपाल सिंह (49) पुत्र सीताराम निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई थी। 19 मार्च को सुखपाल सिंह के भाई पवन सिंह ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर शक जताया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई पुलिस और सीआईयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। जांच में सामने आया कि सुखपाल पंजाब के अमृतसर में एक गुरुद्वारे में सेवादार करते थे। पत्नी के बुलाने पर ही वह सोमवार को यहां पहुंचे थे। यहां से सुराग मिलने के बाद सुखपाल की पत्नी पर नजर रखते हुए जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा

Trending Videos

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर लक्सर को बृहस्पतिवार की शाम हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने पूरा राज उगल दिया और सुखपाल सिंह की हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। वह अक्सर दोनों के फोन पर बात करने को लेकर नाराज रहता था और पत्नी को मना करता था।

बावजूद इसके दोनों चोरी छुपे बातचीत करते हुए मिलते थे। इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रितिक ऋषिकेश के एक गुरुद्वारे में सेवादार है।

पहले शराब पिलाई फिर, मुंह दबाकर उतारा मौत के घाट

एसएसपी ने बताया कि सुखपाल अमृतसर पंजाब में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे। पत्नी रितु गांव में ही रह रही थी। रितु ने घर में किसी रिश्तेदार के आने की बात कहकर सुखपाल को यहां बुलाया। पत्नी के बुलाने पर 17 मार्च को वह यहां आए और लक्सर बस अड्डे पहुंचा। यहां योजना के मुताबिक रितिक कार लेकर आया और सुखपाल को रिसीव किया। बस अड्डे से गांव के लिए निकलने के दौरान उसने सुखपाल को बातों में उलझा लिया।

इसके बाद पहले उन्हें शराब पिला दी, जिससे वह किसी तरह का विरोध न कर सके। अधिक नशा होने पर रितिक ने मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ी के पास फेंक दिया। सुखपाल को रास्ते से हटाने के बाद अब दोनों आरोपियों ने मामला ठंडा होने पर शादी करने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed