फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: Wife Done Husband Murder With Lover in Extra Marital Affair

Haridwar: अवैध संबंधों में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, शराब पिलाकर घोंटा गला, शव नहर में फेंका

Tue, 11 Apr 2023 03:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 03:28 PM IST
सार

Haridwar Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Wife Done Husband Murder With Lover in Extra Marital Affair
प्रेमी के साथ पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से मार्च में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता कर्मचारी की पत्नी और उसके दोस्त ने मिलकर 11 मार्च को हत्या कर शव छिपाने के बहाने सहारनपुर में नई नहर में बहा दिया। दोस्त का कर्मचारी की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने पत्नी के मोबाइल की सीडीआर से खुलासा कर महिला और उसके ट्रक चालक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी मोहरपाल सिंह का बेटा हेमेंद्र सिंह (32) हरिद्वार के ब्रह्मपुरी काला गेट सिडकुल से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन


Dehradun: दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल संचालक के घर की लूट, गहने और रुपये लेकर हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच दरोगा देवेंद्र सिंह चौहान को सौंपी थी। हेमेंद्र और उसकी पत्नी रिंकी उर्फ किरण के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल चेक की गई। हेमेंद्र की आखिरी लोकेशन भगवानपुर क्षेत्र में मिली, जबकि पत्नी की कॉल डिटेल से पता चला कि सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के बनेरा खास निवासी ट्रक चालक मोहम्मद शारुफ से लगातार बातचीत होती थी।

एसएसपी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में रिंकी ने शारुफ को पहचाने से इनकार कर दिया था। बताया कि शारुफ और रिंकी उर्फ किरन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरा मामले का राजफाश कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के मुताबिक, हेमेंद्र और शारुफ की पहले से ही जान पहचान थी। घर आने जाने के दौरान रिंकी और शारुफ के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। एक दिन हेमेंद्र ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ा भी था, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद ही रिंकी और शारुफ ने हेमेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

11 मार्च की शाम को शारुफ ने हेमेंद्र को दावत देने के बहाने बुलाया और ट्रक में बैठाकर भगवानपुर लेकर गया। पहले उसे शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ट्रक से सहारनपुर लेकर गया। वहां मजोल और कपूरी गांव के बीच नई नहर में शव को बहा दिया। खुलासे के दौरान सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सिडकुल थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार मौजूद रहे।

सहारनपुर पुलिस ने लावारिस में किया अंतिम संस्कार
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, सहारनपुर के ग्राम शिमलाना स्थित नहर से थाना बडगांव पुलिस ने 19 मार्च को हेमेंद्र का शव बरामद किया था। तीन दिन से अधिक का बीतने के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कराया। बताया कि शारूफ के खुलासे के बाद हरिद्वार सिडकुल पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया। बडगांव थाना पुलिस से संपर्क करने पर कपड़े और अन्य सामान की परिजनों ने हेमेंद्र के रूप में पहचान की।

11 पुलिसकर्मियों की टीम ने खोला राज
सिडकुल थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार के नेतृत्व में एसएसआई शहजाद अली, विवेचक देवेंद्र सिंह चौहान सहित 11 पुलिसकर्मियों की टीम मामले की जांच में जुटी थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी, मृतक का मोबाइल फोन, ट्रक की प्लेट को बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed