फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News travel businessman driver Arrested for demanding extortion from him

Haridwar: ट्रैवल्स कारोबारी का ड्राइवर ही निकला रंगदारी मांगने का आरोपी, दोस्त के साथ मिलकर की थी प्लानिंग

Tue, 25 Jul 2023 01:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

आरोपी चालक पिछले पांच साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। कारोबारी के पास अच्छी खासी रकम होने की जानकारी उसे पहले से थी।

विज्ञापन
Haridwar Crime News travel businessman  driver  Arrested for demanding extortion from him
पकड़े गए रंगदारी मांगने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनखल में ट्रैवल्स कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर एक लाख 60 हजार की रंगदारी मांगने का आरोपी उसका ड्राइवर ही निकला। मंगलवार को पुलिस ने कारोबारी के चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी चालक पिछले पांच साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। कारोबारी के पास अच्छी खासी रकम होने की जानकारी उसे पहले से थी। पता चलने पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्र लिखा और फिर अपने मालिक को भिजवा दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य योजना आयोग समाप्त, अब SETU के हवाले नए उत्तराखंड का भविष्य, आदेश जारी, पढ़ें कैसे करेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम न देने पर दी जान से मारने की धमकी

कपिल हंस निवासी गुघाल रोड ज्वालापुर ने कनखल में एक आश्रम के पास हंस ट्रैवल्स के नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का कार्यालय खोला है। उनके कार्यालय के बाहर रविवार देर शाम एक लाल ई-रिक्शा आया और चालक ने एक बंद लिफाफा उन्हें दिया। जानकारी दी कि ये कागज किसी ने उनके लिए भेजा है। ये कहकर चालक वहां से निकल गया। कपिल ने जैसे ही लिफाफा खोला तो होश उड़ गए। पत्र में धमकी दी गई है कि 1.60 लाख की रकम किसी ड्राइवर से लालपुल ज्वालापुर में रात 11:50 बजे तक भिजवा देना। नहीं तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद कारोबारी ने तुरंत थाने पहुंचकर थाना प्रभारी नितेश शर्मा को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

..जेल से भेज रहा हूं, हल्के में मत लेना

पत्र में ट्रैवल्स कारोबारी को धमकी दी गई है कि तेरी जिंदगी मेरे हाथ में है। किसी को कुछ भी बताने की कोशिश की तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा। ये कागज नहीं है, जेल से भेज रहा हूं। इसको हल्के में मत लेना। अन्यथा गोली मार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed