फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Teenage girl reached Haridwar with lover accused Misdeed with her after hostage

Haridwar: प्रेमी के साथ हरिद्वार पहुंची किशोरी, खुद को पुलिसकर्मी बताकर ले गया आरोपी, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

एक नाबालिग प्रेमी युगल फरार होकर ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युगल को डरा धमकाया। तब किशोर को मौके पर ही छोड़कर वह किशोरी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गया।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Teenage girl reached Haridwar with lover accused Misdeed with her after hostage
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रेमी के साथ हाथरस से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची एक किशोरी को एक आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अगवा कर लिया। इसके बाद देहरादून में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हरिद्वार जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी में आरोपी के घर से एक और किशोरी भी बरामद हुई है, जिससे आरोपी एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िताओं के मेडिकल परीक्षण करने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। आरोपी को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि बीती 14 जून को यूपी के हाथरस से एक नाबालिग प्रेमी युगल फरार होकर ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युगल को डरा धमकाया। तब किशोर को मौके पर ही छोड़कर वह किशोरी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गया। देर शाम तक भी किशोरी के वापस नहीं लौटने पर किशोर जीआरपी थाने पहुंचा और पूरी कहानी से एसओ जीआरपी अनुज सिंह को अवगत कराया। जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो किशोरी को अपने साथ ले जा रहा शख्स के पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई। किशोर की सूचना पर हाथरस से उसके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


Roorkee: पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को लेकर दो गुटों में विवाद, पथराव में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली किशोरी के परिजन से उसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बनकर संपर्क साधकर किशोरी के हरिद्वार में होने की जानकारी दी। किशोरी जिस किशोर के साथ यहां आई थी, वह उसके जीजा का भाई ही था। इसलिए परिजन ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, तब उन्हें युगल के फरार होने की बात पता चली। परिजन ने रिश्तेदारों को कॉल कर रहे शख्स का नंबर उपलब्ध कराया। इसके बाद बाद जीआरपी ने मोबाइल फोन नंबर मिलने पर किशोरी को 15 जून की रात को देहरादून के डोबाल वाला पथरिया पीर से खोज लिया। उस घर से एक अन्य किशोरी भी मिली। पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति ने किशोरी का अपहरण कर यहां लाया था और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर हत्या की धमकी दे रहा था।

बहराइच की एक और किशोरी भी बरामद
एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने बताया कि एसओ अनुज सिंह की अगुवाई में आरोपी अर्जुन सिंह राणा निवासी डोबाल वाला पथरिया पीर देहरादून को भी रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहराइच की किशोरी का भी रेलवे स्टेशन से अपहरण कर यहां लाया था। एक माह से उसके साथ भी दुष्कर्म कर रहा था। किशोर के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, हत्या की धमकी देने, पोक्सो ऐक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। बहराइच पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed