फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Dispute between two groups of employees and Firing Many Injured

Haridwar: कर्मचारियों के दो गुटों में विवाद, जान बचाने के लिए फैक्टरी में घुसे तो वहीं की फायरिंग, पांच घायल

Thu, 26 Sep 2024 10:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2024 10:29 PM IST
सार

Haridwar Crime News: कर्मचारी शराब पी रहे थे, तभी मामूली बात पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान कुछ युवकों ने वहां फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Dispute between two groups of employees and Firing Many Injured
फायरिंग में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी भागकर एकम्स कंपनी में घुस गए। दोनों ने अंदर पहुंचकर भी फायरिंग की, जिसमें गोलियों के छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। जब शिवालिकनगर क्षेत्र में धनुष, मोहित निवासीगण त्रिमूर्ति नगर ज्वालापुर, राहुल निवासी नवोदय नगर, विकास निवासी सलेमपुर, अमरीश निवासी महादेवपुरम और कपिल विश्नोई और आयुष तोमर निवासी बागपत यूपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी मामूली बात पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। उस वक्त आयुष तोमर और कपिल विश्नोई वापस सिडकुल क्षेत्र में आ गए। अन्य युवकों के यहां पहुंचते ही तमंचे से फायरिंग कर दी। धनुष, मोहित, राहुल, विकास, अमरीष जान बचाने के लिए एकम्स कंपनी के अंदर घुस गए। 
विज्ञापन


Roorkee: खानपुर में हादसा, रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार की ई-रिक्शा से हुई भिड़ंत, मौके पर दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों पीछा करते हुए कंपनी के अंदर ही जा पहुंचे और यहां भी फायरिंग की, जिससे कंपनी के सुपरवाइजर निशांत, विनोद बिष्ट, गार्ड अभिषेक, हेल्पर शुभम, ड्राइवर कुलदीप और रोहित को छर्रे लग गए और वह घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को मेट्रो अस्पताल और सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed