फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Khanpur Roorkee bike rider collides with e-rickshaw death on the spot

Roorkee: खानपुर में हादसा, रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार की ई-रिक्शा से हुई भिड़ंत, मौके पर दर्दनाक मौत

Thu, 26 Sep 2024 09:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2024 09:56 PM IST
सार

Roorkee Accident News: पुरकाजी थाना क्षेत्र बढ़ीवाला गांव में रिश्तेदारी में गया था। रात करीब आठ बजे वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसकी एक ई रिक्शा से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Accident in Khanpur Roorkee bike rider collides with e-rickshaw death on the spot
युवक की मौत - फोटो : istock

विस्तार

रुड़की के खानपुर में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रिश्तेदारी से अपने गांव महेश्वरा लौट रहे एक बाइक सवार युवक की ई रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी मनप्रीत उर्फ मनी(30) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र बढ़ीवाला गांव में रिश्तेदारी में गया था। रात करीब आठ बजे वह अपने गांव लौट रहा था। खानपुर लक्सर मार्ग पर खानपुर के सरकारी अस्पताल से दो किलोमीटर दूर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास लक्सर की ओर से खानपुर जा रही ई-रिक्शा के साथ उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


Roorkee: आमखेड़ी में खूनी संघर्ष में ग्रामीण की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बाइक सवार सड़क पर गिरा और लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed