फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News ARTO assaulted SI during cleanliness drive video goes viral

हरिद्वार क्राइम: सफाई अभियान के दौरान एआरटीओ ने एसआई के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 02 Oct 2023 04:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Oct 2023 04:43 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि एआरटीओ कार्यालय में सफाई अभियान चल रहा था। उसी दौरान एआरटीओ प्रवर्तन के साथ रहने वाले कर्मचारियों में आपस में ही कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां एसआई और एआरटीओ भी आ गए। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
Haridwar Crime News ARTO assaulted SI during cleanliness drive video goes viral
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी की जयंती पर एक अक्टूबर को चलाए गए सफाई अभियान में एआरटीओ दफ्तर में मार-पीट हो गई। हिंसा होने से कार्यालय का पूरा माहौल ही बदल गया। रविवार को हुई घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल होने से डीएम ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, पिता और बेटे की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


परिवहन उपनिरीक्षक और एआरटीओ की धक्का-मुक्की होने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, रविवार को लगभग साढ़े 11 बजे उप संभागीय कार्यालय रोशनाबाद में सफाई अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में एआरटीओ प्रशासन रत्नाकर और एआरटीओ प्रर्वतन रश्मि पंत भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक आरटीओ की ओर से एक कर्मचारी चालक से उसकी ड्यूटी पर नहीं आने की बात पूछी। इस दौरान एआरटीओ और कर्मचारी में कुछ कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर एक परिवहन उप निरीक्षक भी चालक की तरफ से बोल पड़े। जिससे एआरटीओ और परिवहन उपनिरीक्षक में तू-तू, मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में मारपीट और धक्का मुक्की शुरू हो गई। यह देख एआरटीओ रश्मि पंत और कुछ कर्मचारियों ने उनमें बीच-बचाव शुरू किया, लेकिन इस दौरान भी एआरटीओ वीडियो में परिवहन उप निरीक्षक को धक्का देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में मामला थाने तक नहीं पहुंचा।

बीमार होने का हवाला देता रहा कर्मचारी
सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में जिस कर्मचारी से मारपीट हुई है। वह मारपीट के दौरान बीमार होने का हवाला देता रहा, लेकिन एआरटीओ साहब उनकी बातों को अनसुना करते हुए उन्हें धक्का देकर मारपीट पर उतारू रहे, लेकिन अगर बीमार कर्मचारी को कुछ हो जाता तो एआरटीओ को लेन के देने पड़ जाते।

एआरटीओ का फोन आ रहा बंद
सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने से एआरटीओ का फोन बंद आ रहा है। उनसे उनका पक्ष लेने के लिए दिन में कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन बंद होने से उनसे सपंर्क नहीं हाे सका है। जिससे उनके पक्ष को प्रकाशित नहीं किया जा सका। बाद में बातचीत होने पर उनकी बात को पाठकों के सामने रखा जाएगा।

जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है, वह एआरटीओ दफ्तर का ही है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। यह शर्मनाक बात है। हालांकि, इस मामले में उच्चाधिकारियों से अब तक जांच के आदेश नहीं आए हैं।
- रश्मि पंत, एआरटीओ प्रवर्तन

मामला गंभीर है। इसलिए इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed