फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Bye-election will be held on December 3 for 457 posts of Gram Panchayat members

Haridwar: ग्राम पंचायत सदस्यों के 457 पदों पर तीन दिसंबर को होगा उपचुनाव, पांच को आएगा परिणाम

Wed, 16 Nov 2022 06:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Nov 2022 06:54 PM IST
सार

अक्तूबर में ग्राम पंचायतों का गठन करने के बाद निर्वाचित ग्राम प्रधानों को भी शपथ दिला दी गई थी, लेकिन जनपद की 318 ग्राम पंचायतों में से 29 ऐसी हैं, जिनमें पंचायतों के गठन के लिए जरूरी दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Haridwar: Bye-election will be held on December 3 for 457 posts of Gram Panchayat members
चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में खाली रह गई 457 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। तीन दिसंबर को मतदान और पांच दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के डेढ़ साल बाद सितंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए गए।

विज्ञापन


अक्तूबर में ग्राम पंचायतों का गठन करने के बाद निर्वाचित ग्राम प्रधानों को भी शपथ दिला दी गई थी, लेकिन जनपद की 318 ग्राम पंचायतों में से 29 ऐसी हैं, जिनमें पंचायतों के गठन के लिए जरूरी दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया। इसकी वजह से चुने गए ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। 
विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट के फैसले, गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसमें पंचायतों में खाली पड़े ग्राम पंचायतों सदस्यों समेत अन्यों का विवरण ब्लॉक मुख्यालयों से पंचस्थानी चुनाव कार्यालय की ओर से तत्काल प्रभाव से मांग लिया गया है। शासन की ओर से जारी उपचुनाव के लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इसमें 21 और 22 नवंबर को नामांकन पत्र जमा कराने के बाद तीन दिसंबर को चुनाव और पांच दिसंबर को मतगणना कराने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

जनपद के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों से पंचायतों में खाली रह गए पदों का विवरण मांग लिया गया है। सूचनाएं आने पर संबंधित पदों पर उपचुनाव कराकर उन पर जनप्रतिनिधियों का चयन करा दिया जाएगा। 
- आरआर थपलियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानि चुनाव कार्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed