{"_id":"68f15cb05fdb228e3a0d0f66","slug":"haridwar-became-the-champion-by-defeating-doon-in-kabaddi-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-813807-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंडर-17 राज्यस्तरीय कबड्डी में दून को हराकर हरिद्वार चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंडर-17 राज्यस्तरीय कबड्डी में दून को हराकर हरिद्वार चैंपियन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। स्रोत विभाग
हरबर्टपुर स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 25वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर-17 के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार और अंडर-19 वर्ग में उधमसिंह नगर की टीम चैंपियन बनी।
अंडर-17 वर्ग में फाइनल मुकाबला हरिद्वार और देहरादून के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार ने 37-35 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। इस वर्ग में दून द्वितीय व उधमसिंह नगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 वर्ग में उधमसिंह नगर व टिहरी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें उधमसिंह नगर की टीम ने 43-42 के अंतर से जीत दर्ज की। इस वर्ग में टिहरी जनपद की टीम दूसरे व हरिद्वार की टीम तीसरे नंबर पर रही। समापन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, रमेश पैन्यूली, हेमंत पैन्यूली ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता रही टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान मनोज रतूड़ी, अतीकुर्रहमान, कपिल चावला, जावेद, अतर सिंह नेगी, विनोद मल्ल, पीयूष पांडेय, जयदेव रावत, नागेंद्र कुमार, नितिन, सतीश बलूनी, दिनेश रावत आदि उपस्थित रहे।