फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar arrested suspected connection with ISIS

हरिद्वार अर्द्धकुंभ में विस्फोट की फिराक में थे आतंकी, साजिश फेल

Thu, 21 Jan 2016 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jan 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
haridwar arrested suspected connection with ISIS

हरिद्वार जिले से दिल्ली की खुफिया एजेंसियों द्वारा उठाए गए चार संदिग्ध आतंकियों के मामले में अहम जानकारी हाथ लगी है। पूछताछ में पता चला है कि ये आतंकी हरिद्वार अर्द्घकुंभ में ब्लास्ट करने की फिराक में थे।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली पुलिस ने मंगलौर से गिरफ्तार किए गए इन संदिग्धों को कोर्ट में पेश किया। जहां से इन चारों आरोपियों को 15 दिन की रिमांड में लिया गया है। पूछताछ में इन संदिग्धों ने बड़ा खुलासा किया है। इनका मकसद हरिद्वार अर्द्घकुंभ में विस्फोट करना था। इसके लिए इन्होंने हरिद्वार की रेकी भी की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए इन चारों आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस से है। फिलहाल, अभी इस बात कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन आतंकियों की पहचान अखलाक पुत्र नसीम निवासी मंगलौर, ओसामा पुत्र रसीद अहमद निवासी लंढौरा, मो. अजीज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी लंढौरा, मो. महराज पुत्र नजुल निवासी लंढौरा के रूप में हुई है। इनमें से एक आतंकी अखलाक मंगलौर के ही एक गांव में अपेक्स इंटर कॉलेज में पढ़ाता है और खुद इमलीखेड़ा फोनिक्स से बीटेक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से घात लगाए बैठी थी खुफिया एजेंसी

haridwar arrested suspected connection with ISIS

दिल्ली की खुफिया एजेंसियों ने हरिद्वार जिले के रुड़की और मंगलौर में छापेमारी कर चार संदिग्ध आतंकी उठाए। कई दिन से डेरा डाले खुफिया तंत्र ने मंगलवार को ऑपरेशन को अंजाम दिया।

अमरोहा जिले के इन संदिग्ध आतंकियों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि पकड़े गए संदिग्धों के तार पठानकोट आतंकी हमले से जुड़े हो सकते हैं और बुधवार को जांच एजेंसियां इस ऑपरेशन का खुलासा कर सकती हैं।

दिल्ली की आईबी और स्पेशल सेल की टीम करीब एक सप्ताह से रुड़की और मंगलौर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के कुछ संदिग्धों पर नजर गड़ाए बैठी थी। ऑपरेशन में उत्तराखंड के खुफिया अधिकारियों को विश्वास में लेकर मंगलवार को छापेमारी की गई है। गढ़वाल रेंज के आईजी संजय गुंज्याल भी पूरी कार्रवाई पर नजरें जमाए रहे।

पठानकोट आतंकी हमले से जुड़े हो सकते हैं तार

haridwar arrested suspected connection with ISIS

हरियाणा के मेवात में धरे गए आतंकी और पठानकोट में आतंकी हमले के संबंध में संदिग्धों से उनके तार जुड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों का दावा है कि मंगलौर में छिपे हुए यह आतंकी उत्तराखंड के कई हिस्सों में भ्रमण कर चुके हैं। आईबी टीम एक सप्ताह से इन संदिग्धों पर निगरानी रखे हुई थी। सही मौका मिलते ही उसने ऑपरेशन को अंजाम दे दिया।

पकड़े गए एक संदिग्ध का नाम अखलाक बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, रुड़की के एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed