फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Amit Shah Said 10 crore depositors of Sahara Society will get their deposit back

Haridwar: अमित शाह बोले, सहारा सोसायटी के 10 करोड़ जमाकर्ताओं को वापस मिलेगी जमा रकम, जल्द दें मांग पत्र

Thu, 30 Mar 2023 10:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि वह सहारा सोसायटी में पैसा जमा करने वाले देशभर के लोगों को खुशखबरी देना चाहते हैं कि जिन-जिन लोगों ने अपना पैसा जमा किया था वापस दिया जाएगा।

विज्ञापन
Haridwar: Amit Shah Said 10 crore depositors of Sahara Society will get their deposit back
केंद्रीय मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में हुए सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सहारा सोसायटी में देश के दस करोड़ जमाकर्ताओं को उनकी रकम वापस मिलेगी। उन्होंने जमाकर्ताओं से अपनी रकम वापस मांगने के लिए सहारा सोसायटी में मांग पत्र देने का आह्वान किया।

विज्ञापन


Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- अगली रामनवमी पर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे भगवान राम
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि वह सहारा सोसायटी में पैसा जमा करने वाले देशभर के लोगों को खुशखबरी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सहारा सोसायटी में जिन-जिन लोगों ने अपना पैसा जमा किया था वापस दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar: अमित शाह बोले- सहकारिता के जन सुविधा, जन औषधि केंद्र, सामूहिक खेती करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य

कोर्ट की ओर से पैसा वापस करने का निर्णय दे दिया गया है। जिससे सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को पैसा वापस दिलाया जाएगा। उन्होंने देशभर के जमाकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह सोसायटी को अपना मांग पत्र भेज दें। सत्यापन कार्य होने के बाद तीन से चार महीने में ही पैसा वापस देने की व्यवस्था हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed