{"_id":"587fcfa44f1c1bf069efe861","slug":"harendra-darmwal-left-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी: हरेंद्र दरम्वाल का भाजपा से इस्तीफा, निर्दलीय ठोकेंगे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी: हरेंद्र दरम्वाल का भाजपा से इस्तीफा, निर्दलीय ठोकेंगे ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी विधानसभा से मौजूदा विधायक बंशीधर भगत को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद इस सीट पर भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र दरम्वाल ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी भगत के सामने असंतुष्टों को साधने के साथ ही बगावत कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं से भी निपटना चुनौती होगा।
विज्ञापन
1989 से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे दरम्वाल पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। क्षेत्र में अच्छी पकड़ के चलते वह 15 साल तक लगातार आनंदपुर के ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
इस विधानसभा के देवलचौड़, चांदनी चौक, आनंदपुर, छड़ायल आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे भाजपा का अच्छा जनाधार है। पिछले चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी ने इन्हीं क्षेत्रों से अन्य प्रत्याशियों पर अच्छी बढ़त बनाई जो जीत का आधार भी बनी। इन क्षेत्रों में हरेंद्र दरम्वाल की जनता में अच्छी पकड़ भाजपा प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
पंचायत चुनावों से चल रहा मनमुटाव
बंशीधर भगत और हरेंद्र दरम्वाल के बीच मनमुटाव पिछले पंचायत चुनावों से चल रहा है। हरेंद्र के चचेरे भाई आनंद दरम्वाल ने हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दरम्वाल का आरोप था कि विधायक होने के बावजूद भी भगत ने उनकी कोई मदद नहीं की।
मैं कई वर्षों से जनता के बीच में हूं। कालाढूंगी विधानसभा में मेरे सैकड़ों समर्थक हैं, उसके साथ ही पूरी विधानसभा में मेरी रिश्तेदारी भी है। इनके आशीर्वाद और समर्थन के बल पर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हूं।
-हरेंद्र दरम्वाल