फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela Marathon race from Tungnath to Delhi Uttarakhand News in hindi

Rudraprayag: तुंगनाथ से दिल्ली हरेला मैराथन दौड़, लोकपर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए जुटे लोग

Thu, 19 Sep 2024 12:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौड़ चुके धावकों ने हरेला मैराथन शुरू की।

विज्ञापन
Harela Marathon race from Tungnath to Delhi Uttarakhand News in hindi
तुंगनाथ से दिल्ली हरेला मैराथन दौड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवभूमि उत्तराखंड के हरेला पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर से नई दिल्ली के लिए 500 किमी हरेला मैराथन दौड़ शुरू हो गई है। इस मैराथन में उत्तराखंड की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी बिष्ट, सिरमौरी चीता और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील शर्मा सहित अन्य कई प्रतिभाग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले दिन मैराथन तुंगनाथ मंदिर से चोपता, मक्कूमठ होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंची। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे पंच केदार में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में उत्तराखंड के पावन लोकपर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौड़ चुके धावकों ने हरेला मैराथन शुरू की।
विज्ञापन


मंदिर से चोपता होते हुए बनियाकुंड से मक्कूमठ के रास्ते से यह मैराथन रुद्रप्रयाग पहुंची। हरेला मैराथन दौड़ के आयोजक अभिषेक मैठाणी ने बताया कि 20 सितंबर को मैराथन रुद्रप्रयाग से देवप्रयाग, 21 को देवप्रयाग से ऋषिकेश, 22 को ऋषिकेश से रामपुर-तिराह, मुज्जफरनगर, 23 को रामपुर तिराह से मेरठ और 24 सितंबर को मेरठ से नई दिल्ली, गढ़वाल भवन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत में जुटे 400 मजदूर, रामबाड़ा में स्थापित होगा बैलीब्रिज

हरेला मैराथन का मुख्य उद्देश्य हरेला पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करना है। नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से मांगपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed