{"_id":"62e97bfee74d4d271410ac4b","slug":"harela-club-formed-in-schools-children-learn-nature-s-lesson-city-news-drn4189575131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बनाए जाएं हरेला क्लब जहां सीखें बच्चे प्रकृति का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बनाए जाएं हरेला क्लब जहां सीखें बच्चे प्रकृति का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक संस्था धाद और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरेला महापर्व और घी संग्रांद नई पीढ़ी के नाम रहा। इस दौरान श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हरेला क्लब की स्थापना का संकल्प लिया गया। धाद के प्रस्ताव पर स्कूल के प्रधानाध्यापक डीपी जोशी ने सहमति जताते हुए स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा कशिश को हरेला क्लब का संयोजक और तनीषा राजगुरु को सचिव मनोनीत किया गया।
संवाद में तय हुआ कि हरेला क्लब में बच्चे पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने के सबक सीखेंगे। क्लब के सभी पदाधिकारी बच्चे होंगे और वरिष्ठ लोग उनका साथ देंगे। निर्णय लिया गया कि क्लब हर साल पर्यावरण पर केंद्रित वाद विवाद प्रतियोगिता कराएगी। प्रधानाचार्य डीपी जोशी ने कहा कि स्कूल में निरंतर पर्यावरण संबंधी गतिविधियां की जाती हैं। नीना रावत ने कहा कि पेड़ के साथ पूरा पारिस्थितिक तंत्र होता है, जिसमें हवा पानी के साथ बहुत से पंछियों का बसेरा होता है, पेड़ों को काटना उनके घर को भी उजाड़ना है।
स्मृति वन के सहसचिव सुशील पुरोहित ने कहा कि आज पौधों को लगाने के साथ बचाने की बात चल रही है और धाद ने इसे आमजन के सहयोग के साथ स्मृतिवन में कर भी दिखाया है। अब मित्र वन और बाल वन की नींव हरेला में रखी गई, जिसे आने वाले समय में समाज के सहयोग से विकसित किया जाएगा। धाद के सचिव तन्मय ममगाईं ने कहा कि आज धाद के साथ एक बड़ी टीम देश दुनिया में हरेला मन रही, जिसमें वो एक अच्छी दुनिया के लिए पौधा लगाकर अपना योगदान कर रहे हैं। अब समय आ गया कि एक नई हरेला टीम की नींव रखी जाय।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
आशा डोभाल, साकेत रावत, शुभम शर्मा, सुरेंद्र अमोली, मनोहर लाल, दयानंद डोभाल, धरम सिंह राणा, बिजेंद्र सिंह रावत, चारू राणा, सुषमा बड़थ्वाल, एसपी जोशी, केके तिवारी, रीना क्षेत्री, शशि नेगी, विनीता बौंठियाल, रेनू ठाकुर, नीलू शर्मा, अंशु श्रीवास्तव, सुमन सेमवाल, बीना जोशी, सुरेखा शर्मा, अनूप गुंसाई, रश्मि डोभाल, शिल्पा जुयाल, सुनीता ध्यानी, ममता नौटियाल, रजनी पोखरियाल, दीपिका पचौरी, दिव्या जोशी, मीना नौटियाल आदि।