फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela 2022: BJP plan to plant five lakh saplings on Harela in Uttarakhand

Harela 2022: उत्तराखंड में हरेला पर भाजपा का पांच लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

Fri, 15 Jul 2022 02:05 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Jul 2022 02:05 AM IST
सार

कोविड काल में हमारे देश और पूरे विश्व में मानव मानव जाति का नुकसान हुआ। ऑक्सीजन की कमी की वजह से जनहानि हुई। लिहाजा, भाजपा ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रकृति के संरक्षण को हमें एकजुट होना है।

विज्ञापन
Harela 2022: BJP plan to plant five lakh saplings on Harela in Uttarakhand
उत्तराखंड में हरेला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं हरेला प्रभारी अरविंद पांडेय ने भाजपा के हरेला अभियान की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड काल में हमारे देश और पूरे विश्व में मानव मानव जाति का नुकसान हुआ। ऑक्सीजन की कमी की वजह से जनहानि हुई। लिहाजा, भाजपा ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रकृति के संरक्षण को हमें एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, छह जुलाई को उनकी जयंती और 16 जुलाई को हरेला पर्व को मिलाकर तय किया गया कि हर बूथ स्तर पर कम से कम 20 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11,668 बूथ हैं।
विज्ञापन


सभी बूथ पर 23 जून से आयोजन शुरू हुए। 30 जून से छह जुलाई तक छह हजार से ज्यादा बूथों पर वृक्षारोपण, संगोष्ठी की गई। 23 जून से आज तक 94 हजार कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण, जान जागरूकता अभियान आदि में हिस्सा लिया है। इन्होंने अभी तक प्रदेश में करीब 60 हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 15-16 जुलाई को हरेला पर्व पर बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाते हुए संगठन ने पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए प्रदेशभर की करब 50 विधानसभाओं का दौरा किया है। भाजपा के 252 में से 150 मंडलों तक खुद जाकर व्यवस्थाएं देखी हैं। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, प्रवक्ता विनोद सुयाल, मनबीर सिंह चौहान, राजीव तलवार मौजूद रहे।


खास मौकों पर लगाएं पौधे, बनेंगे प्रेरणास्त्रोत

पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अपने मंत्रीकाल में उन्होंने स्कूलों में जो पौधे लगवाए थे, वह आज बेहतर तरीके से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि अपने जन्म दिन या रिजल्ट जारी होने के खास दिन पर वह एक पौधा लगाकर अपनी खुशी का इजहार करें। जीवन में जब कभी मुश्किल समय आएगा तो यही पौधा उन बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा।


एक पेड़ काटें तो कम से कम 20 पौधे लगाएं

सहस्त्रधारा में बड़ी संख्या में पेड़ कटान के सवाल पर अरविंद पांडेय ने कहा कि अवस्थापना हम सबकी जरूरत है। अगर इस जरूरत को पूरा करने के लिए कहीं पेड़ काटने की आवश्यकता है तो यह भी जरूरी है कि एक पेड़ के बदले में कम से कम 20 पौधे लगाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed