Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harda targeted the state government with the Malta Party

Dehradun News: हरदा ने माल्टा पार्टी से प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Harda targeted the state government with the Malta Party
बोले- नींबू पहाड़ का पीला सोना सात और दस रुपये किलो दाम इसका अपमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माल्टा पार्टी से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, नींबू पहाड़ का पीला सोना है, लेकिन सरकार ने इसके न्यूनतम दाम सात रुपये और माल्टे के दस रुपये प्रति किलो घोषित किए हैं जो इसका अपमान है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार को नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 20 रुपये और माल्टे का 25 रुपये घोषित करना चाहिए। इससे मध्य हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण और लोगों की आर्थिकी की रक्षा होगी। उन्होंने कहा, माल्टा पार्टी का आयोजन इसलिए किया ताकि लोग गैरसैंण, मैहलचोरी व अन्य स्थानों के माल्टे का स्वाद लोग कहीं भूल ना जाएं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस माल्टा व उत्तराखंड के अन्य उत्पादों का सही मूल्य जनता को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ़ हरक सिंह रावत ने कहा, पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य की संस्कृति और रीति, रिवाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरीश रावत जब मुख्यमंत्री और वह उद्यान मंत्री थे, तब सरकार ने माल्टे में प्रति किलो 15 रुपये की सब्सिड़ी दी थी। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, गरिमा दसौनी, कर्नल राम रतन नेगी (सेनि), आशा मनोरमा शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

----------
गैरसैंण और लोहाघाट के माल्टे का लिया स्वाद
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत की माल्टा पार्टी में लोगों ने गैरसैंण व लोहाघाट सहित अन्य जगहों के माल्टे का स्वाद लिया। गडेरी के गुटके, अमरूद, कीवी और सिलबट में बनी चटनी लोगों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
माल्टा प्रतियोगिता महिला वर्ग में उर्मिला ने मारी बाजी
माल्टा प्रतियोगिता में महिला वर्ग में उर्मिला थापा पहले स्थान पर मुन्नी वैष्णवी दूसरे और स्वाती नेगी व अनिता सकलानी तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि पुरुष वर्ग में सूरज क्षेत्री सबसे अधिक 13 माल्टे खाकर पहले स्थान पर रहे। नरेंद्र नेगी नौ माल्टे खाकर दूसरे और एसपी चौहान सात माल्टे खाकर तीसरे स्थान पर रहे।
--------
पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट बोलने का नहीं मिला मौका
पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से आयोजित माल्टा पार्टी में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, बीच में टोका-टाकी के चलते उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें मंच पर बुलाया गया, लेकिन वह मंच पर नहीं आए।

--------
14 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच
माल्टा पार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस दिन दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed