Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak singh rawat challenges BJP over jenny case says he will quit politics If proven guilty

जेनी प्रकरण: आरोपों को लेकर बोले हरक सिंह, एक भी दाग साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास लूंगा, भाजपा को दी चुनौती

Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
सार

जेनी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मामले की दोबारा जांच कराने की चुनौती देते हुए भाजपा पर उनकी छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Harak singh rawat challenges BJP over jenny case says he will quit politics If proven guilty
जेनी प्रकरण को लेकर हरक सिंह का पलटवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जेनी प्रकरण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने जेनी प्रकरण में भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि एक दाग भी साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। न्यायालय की देखरेख में ईमानदारी से प्रकरण की दोबारा से जांच करा लो, यदि मैं ईमानदारी निकला तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। रावत ने दावा किया है कि दून अस्पताल के रिकाॅर्ड में जेनी के बेटे के पिता का नाम बबलू दर्ज है।

विज्ञापन

हरक सिंह रावत ने कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने उनकी छवि खराब करने के लिए जेनी प्रकरण का षड़यंत्र रचा है। न्यायालय की देखरेख में फिर से भाजपा नेताओं के साथ मेरी भी डीएनए जांच करा लो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मैंने आग्रह किया था कि नारी निकेलन में जेनी से मीडिया को मिलने की अनुमति दी जाए, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। यदि इस प्रकरण में गलत होता तो मेरा हौसला टूट जाता। जब मैं गलत नहीं हूं तो आक्रामक होकर बोलता हूं। उत्तराखंड सहित पूरा देश अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहा है। इस आवाज को दबाने के लिए जेनी प्रकरण को उछाला जा रहा है। जबकि सीबीआई जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed