हरक ने सीएम को घेरा, 'पहले यशपाल आर्य और इंदिरा का इस्तीफा लें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने सीएम हरीश रावत की स्कूटर तेल प्रकरण पर बैठाई जांच पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर अंगुली उठाने से पहले सीएम रावत को तत्कालीन आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य और बजट जारी करने वाली वित्त मंत्री इंदिरा ह्दयेश से इस्तीफा लेना चाहिए।
दोनों को मंत्रिमंडल से बाहर करने पर ही निष्पक्ष जांच हो सकती है। स्कूटर तेल प्रकरण में जांच बैठाने को जायज ठहराते हुए सीएम से आबकारी सचिव सीडी प्रकरण की जांच करवाने, त्रिपाठी आयोग की जांच रिपोर्टों पर कार्रवाई की मांग भी हरक ने की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर उनकी घोषणाओं, दायित्वों के वितरण सहित विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग सहित भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं।
भाजपा नेता हरक सिंह ने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पर्दाफाश रैली और परिवर्तन रैली के बाद अब पीएम की रैली से भाजपा का ग्राफ बढ़ा है उससे सीएम हरीश रावत हताश हो गए हैं।
'कभी चिठ्ठी लिखते थे, अब खुद वही कर रहे सीएम'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्कूटर तेल प्रकरण को उठाकर भ्रष्टाचार पर करार प्रहार है, लेकिन उसमें हरीश रावत आत्ममंथन की जगह सियासत ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच मुख्य सचिव से करवा ली, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला अब नई जांच लेकर आ गए। हरक बोले उत्तराखंड में अब तक के सबसे भ्रष्ट सीएम हरीश रावत हैं, जब एनडी तिवारी की सरकार थी तो लालबत्तियों के वितरण पर सोनिया गांधी को पत्र लिखते थे कि राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है।
अब चुनाव से ठीक पहले खुद रोजाना दायित्वधारी बना रहे हैं। अगर दायित्व जरूरी है तो तीन वर्ष पहले क्यों नहीं बांटे?
'चालीस पार तो पक्का जीतेंगे'
हरक ने सीएम की घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पिछले तीन माह में जो घोषणाएं की हैं उसपर गौर किया जाए तो गांव उपतहसील बनाने की कोशिश है। अब तक बनाई किसी तहसील में तहसीलदार नहीं है। आरक्षित क्षेत्रों की घोषणा भी अपने विधायकों को जीत दिलाने की मंशा भर है।
हरक सिंह ने कहा कि उनका अनुमान है कि भाजपा विधानसभा में चालीस से अधिक सीटें तो पक्का जीत रहे है। यह आकंड़ा और बढ़ेगा। खुद कहां से चुनाव लड़ेंगे इसपर हरक ने कहा कि उनको पार्टी जहां से निर्देश करेगी वहीं से लड़ेंगे। लैंसडाउन विधानसभा सीट पर दावेदारी पर बोले कि यह पार्टी हाईकमान को तय करना है कि कौन कहां से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकट वितरण से भाजपा का सिस्टम बिल्कुल अलग है।