फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har har bhol, nam: Shivalaya echoed with Shivaay

हर हर भोले, नम: शिवाय से गूंजे शिवालय

Tue, 06 Aug 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Har har bhol, nam: Shivalaya echoed with Shivaay
सावन के तीसरे सोमवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी क?
हर हर भोले, नम: शिवाय..., बोल बम..., हर हर महादेव.. के जयकारों के बीच सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों तांता लगा रहा। मंदिरों में दिनभर भोले के भजन गूंजते रहे। सुबह से शुरू हुआ अभिषेक, पूजन देर रात तक होता रहा। भक्तों ने जलाभिषेक किया और पंचामृत से पूजन कर महाआरती की। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे महंत कृष्णा गिरि ने रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद बाबा का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया। भक्तों ने दूध और जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा की। गढ़ी डाकरा स्थित प्राचीन श्री गोरक्षनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे से भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय, किशनपुर कैनाल रोड स्थित जंगम शिवालय, किशनपुर कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, धर्मपुर स्थित शिव मंदिर, राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

कालसर्प योग दूर करने के लिए की पूजा
नाग पंचमी पर भक्तों ने नाग को दूध अर्पित कर किया। जिन भक्तों की कुंडली में कालसर्प योग बताया गया था, उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर टपकेश्वर महदेव मंदिर में नाग-नागिन के प्रतीक अर्पित कर इस योग से मुक्ति की प्रार्थना की। इस अवसर पर भरत गिरि, दिगंबर राजपाल गिरि, दिगंबर हरिशंकर गिरि, मनोज पंत, मनोज ढौंडियाल, घनश्याम आदि मौजूद रहे।

सावन पर्व के अवसर पर आराघर स्थित पंचायती मंदिर में जलाभिषेक के बाद दीया जलाती बच्ची

सावन पर्व के अवसर पर आराघर स्थित पंचायती मंदिर में जलाभिषेक के बाद दीया जलाती बच्ची

सावन पर्व के अवसर पर आराघर स्थित पंचायती मंदिर में जलाभिषेक करती महिला।

सावन पर्व के अवसर पर आराघर स्थित पंचायती मंदिर में जलाभिषेक करती महिला।

सावन पर्व के अवसर पर आराघर स्थित पंचायती मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्वालु।

सावन पर्व के अवसर पर आराघर स्थित पंचायती मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्वालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed