फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har Ghar Tiranga Abhiyan: Tricolor will be hoisted on 20 lakh houses in Uttarakhand from 13 to 15 August

हर घर तिरंगा अभियान: उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Mon, 18 Jul 2022 01:13 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jul 2022 01:13 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Abhiyan: Tricolor will be hoisted on 20 lakh houses in Uttarakhand from 13 to 15 August
बैठक में सीएम धामी - फोटो : Twitter @pushkardhami

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य में 20 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को भी तिरंगे के लिए प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उप राज्यपाल व मुख्यमंत्री शामिल रहे। 
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा में जन सहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन जन का कार्यक्रम है। केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। हर घर तिरंगा अभियान की भावना को ग्राम स्तर तक ले जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी गंभीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। इस अभियान में हमारे गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोग स्वयं लगाएंगे। इतने बड़े स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल का प्रयोग किया जाए। 


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाकर शीघ्र तैयारियां शुरू की जाए। इसमें सभी विभाग मिलकर काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव संस्कृति हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति वीणा भट्ट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed