फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hapur Boy killed in road accident in roorkee during return from kedarnath 

रुड़की: केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे हापुड़ के युवक की सड़क हादसे में मौत  

Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Hapur Boy killed in road accident in roorkee during return from kedarnath 

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में जिला हापुड़ के ग्राम बहादुरगढ़ निवासी योगेश कुमार (उम्र 22 साल) अपने साथी आकाश निवासी जय देवीनगर मेरठ के साथ केदारनाथ यात्रा पर बाइक से गए थे।
विज्ञापन


सोमवार की रात को दोनों युवक केदारनाथ धाम में दर्शन कर अपने घर  वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बिझौली तिराहे के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।  टक्कर लगने के बाद योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। वहीं योगेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed