फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Happy with the increase in the limit of Kisan Credit Card...hopes of interest free loan remain intact

Dehradun News: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने से खुशी...ब्याज मुक्त ऋण की उम्मीदें बरकरार

Sat, 01 Feb 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Happy with the increase in the limit of Kisan Credit Card...hopes of interest free loan remain intact

विज्ञापन
- जिले में किसानों की संख्या है 46,000



आम बजट में किसान और कृषि क्षेत्र के लिए अहम घोषणाएं की गई हैं। जिले के 46000 किसानों पर भी बजट घोषणाओं का असर पड़ेगा। खासकर क्रेडिट कार्ड (केसीसी) में ऋण सीमा पांच लाख बढ़ाए जाने से लघु और सीमांत किसानों में ज्यादा खुशी है। डेयरी और फिशरी के लिए भी पांच लाख तक के लोन की घोषणा की गई है। वहीं, नये यूरिया प्लांट के खुलने से सस्ता और आसानी से यूरिया उपलब्ध होगा। क्राप व टर्म लोन की राशि में बढ़ोतरी होने से इसका सीधा असर फसल प्रबंधन पर पड़ेगा और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। हालांकि किसानों की ओर से ब्याज मुक्त ऋण की मांग लंबे समय से हो रही है। बावजूद इसके किसानों ने बजट को सराहा है।



----

मसूर किसानों को मिलेगा लाभ



बजट में तुअर, उड़द और मसूर दालों के उत्पादन पर विशेष फोकस किया गया है। सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में छह सालों तक मिशन चलाकर उपज की खरीद भी करेगी। वहीं, जिले की बात करें तो इस बार करीब 564 हेक्टेयर रकबे पर मसूर की बुआई की गई है।
विज्ञापन


----

किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण के इंतजाम होने चाहिए। लगातार किसानों की जोत कम हो रही है। इससे किसानों को आजीविका हासिल करने में परेशानी हो रही है। हालांकि, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाया जाना बेहतर कदम है। -अरविंद राणा, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन




----

किसान सम्मान निधि की धनराशि में बढ़ोतरी होनी चाहिए। ब्याज मुक्त ऋण से किसानों के हालात में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उर्वरकों के दामों को भी सरकार को कम करना चाहिए। - सहेंद्र सिंह, किसान



----

बीते सालों में फसलों की लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जबकि, लागत के अनुपात में आज भी फसलों का समर्थन मूल्य काफी कम है। हालांकि सरकार का किसानों के प्रति सकारात्मक रुख है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने से इसका फायदा छोटे किसानों को मिलेगा। - भूपेश कुमार, किसान




----

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाया जाना सरकार का बेहतर कदम है। इससे किसानों को फसल तैयार करने और अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार को किसानों के लिए अब ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। - दुष्यंत, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed