फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   handicapped people will go to kedarnath.

केदारनाथ की कठिन चढ़ाई चढ़ेंगे विकलांग

Tue, 21 Apr 2015 05:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Apr 2015 05:46 AM IST
विज्ञापन
handicapped people will go to kedarnath.

अलग-अलग दुर्घटनाओं में अपने महत्वपूर्ण अंग गंवाने वाले विकलांग जन गौरीकुंड से केदारनाथ तक की पैदल यात्रा करेंगे। इस दल में दो लोग केदारनाथ आपदा के पीड़ित भी हैं। बुधवार को बीजापुर गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री हरीश रावत विकलांगों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


नौटियाल कृत्रिम अंग केंद्र के डॉ. बीके नौटियाल ने शास्त्रीनगर स्थित होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि इससे दो तरह के संदेश देना चाहते हैं। पहला सुरक्षित चारधाम यात्रा और दूसरा विकलांगों में हीनभावना को दूर करना।
विज्ञापन


कृत्रिम अंगों से पूरा करेंगे सफर
डॉ. नौटियाल ने कहा कि अभी तक केंद्र कई लोगों के जीवन में आई विकलांगता को दूर कर चुका है। उन्होंने कहा कि विकलांग जन केंद्र के तत्वावधान में इसी भावना और उद्देश्य  के अंतर्गत गौरीकुंड से केदारनाथ तक 21 किलोमीटर की साहसिक अभियान यात्रा निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस टीम में चौबीस से अधिक विकलांग लोग शामिल होंगे, जिसमें से 15 लोग अपाहिज हैं। केंद्र की ओर से उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed