फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hand grenade again found in dehradun

देहरादून में फिर मिले दो हैंड ग्रेनेड, शुक्रवार को भी मिले थे दो ग्रेनेड, क्षेत्र में हड़कंप

Sat, 25 Aug 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
hand grenade again found in dehradun
Hand grenade

शुक्रवार को देहरादून की टी स्टेट नहर में दो हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद शनिवार को एक बार फिर दो ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देहरादून के वसंत बिहार में फिर से 2 हैंड ग्रेनेड मिले हैं। हैंड ग्रेनेड बनियावाला इलाके में मिले है। जो कि कहीं से बहकर आए हैं। बता दें कि शनिवार को भी इसी इलाके में एक नहर में दो हैंड ग्रेनेड मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस और बीडीएस यूनिट मौके पर पहुंच गई हैं। एसओ वसंत बिहार हेमंत खंडूडी ने बताया कि अभी जांच जारी है। अफसरों को इस मामले में सूचित किया गया है।

क्षेत्र में पहले भी मिले ग्रेनेड 
वसंत विहार के टी एस्टेट इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने का यह पहला मामला नहीं है। यहां अगस्त 2014 में हैंड ग्रेनेड कूड़े में पड़ा मिला था। उस वक्त भी जांच में आया था कि हैंड ग्रेनेड में डेटोनेटर और फ्यूज नहीं है। ऐसे में इस ग्रेनेड को भी डेमो ग्रेनेड बताया गया था, जो सैन्यकर्मियों के प्रशिक्षण के काम में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये ग्रेनेड यहां कैसे आए

hand grenade again found in dehradun
Hand grenade

शुक्रवार को भी टी एस्टेट की नहर में दो हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया था। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति के होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बम निरोधक दस्ते ने दोनों हैंड ग्रेनेड की जांच की।

पता चला कि ग्रेेनेड विस्फोट लायक नहीं थे। इस बात को सुनकर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये ग्रेनेड यहां कैसे आए। वसंत विहार थाना क्षेत्र के बनियावाला से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को नहर में हैंड ग्रेनेड पड़े होने की सूचना दी थी। ग्रेनेड कीचड़ में पड़े थे। सूचना के बाद एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने इस बारे में भारतीय सैन्य अकादमी और सैन्य छावनी के अधिकारियों को भी सूचना दी। कुछ देर बाद सेना के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते की जांच में पता चला कि हैंड ग्रेनेड में डेटोनेटर और फ्यूज नहीं थे। लिहाजा ये सिर्फ खोखे ही कहे जा सकते हैं। एसओ हेमंत खंडूरी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के मुताबिक हैंड ग्रेनेड काफी पुराने हैं। शायद यह ग्रेनेड डेमो के लिए होंगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि सैन्य अधिकारियों ने भी नहीं की है कि ये ग्रेनेड सेना के हैं या नहीं। एसओ खंडूरी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की भी जांच की जा रही है कि यहां कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है। इसके लिए सत्यापन भी शुरू करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed