{"_id":"65c518528621d673a508c6f5","slug":"haldwani-violence-during-removal-of-encroachment-in-banbhoolpura-timeline-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence: बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान कैसे भड़की हिंसा, पढ़ें किस समय क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Violence: बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान कैसे भड़की हिंसा, पढ़ें किस समय क्या हुआ
Thu, 08 Feb 2024 11:49 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:49 PM IST
सार
Haldwani Violence News: देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध धार्मिक स्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे 50 से अधिक पुलिस कर्मी और निगम कर्मी समेत 300 से ज्यादा घायल हो गए। जेसीबी समेत कई वाहन फूंक दिए गए हैं। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए तो सबसे पहले अधिकारी वहां से खिसक लिए। पुलिस और निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली।
विज्ञापन
हल्द्वानी में हिंसा: बनभूलपुरा की तंग गलियों के 'चक्रव्यूह' में फंस गए लोग, छतों से हुई पत्थरों की बारिश
विज्ञापन
इस बीच प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है।
विज्ञापन
पढ़ें हल्द्वानी में किस समय क्या हुआ
- 3:00 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए बनभूलपुरा थाने के पास टीमें जुटने लगी।
- 4: 23 बजे टीम पुलिस फोर्स के साथ रवाना हुई।
- 4: 30 बजे टीम मलिक के बगीचे में पहुंची।
- 4: 40 बजे लोग अतिक्रमण स्थल पर जुटने लगे।
- 4: 42 पर लोगों ने विरोध शुरू किया।
- 4: 44 पर लोगों ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग हटाना शुरू कर दिया।
- 4: 51 पर अराजक तत्त्वों ने जेसीबी रोकी।
- 4: 55 पर हंगामा शुरू हुआ और पत्थर बाजी हुई।
- 5: 17 बजे अतिक्रमण तोड़न की कार्रवाई शरू की।
- 5: 20 पर लोगों ने जेसीबी तोड़ी।
- 5: 24 पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसू गैस के गोले दागे।
- 5: 35 पर उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई।
- 5: 54 पर पुलिसकर्मी घायल हुए।
- 6: 30 बजे उपद्रवियों ने थाना फूंका।
- 7:00 बजे घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा।
- 7:30 पर सीएम ने बैठकर कर उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए।
- 7:48 पर शहर में कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ।
- 7:55 पर उधमसिंह नगर से और फोर्स हल्द्वानी पहुंची।
- 8: 00 बजे इंटरनेट सेवा बंद की गई।