फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani violence: Chief Secretary Radha Raturi orders magistrate inquiry in Haldwani case Uttarakhand news

Haldwani Violence: मुख्य सचिव ने दिए हिंसा की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाकों से हटाया गया कर्फ्यू

Sat, 10 Feb 2024 02:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 02:06 PM IST
सार

Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Haldwani violence: Chief Secretary Radha Raturi orders magistrate inquiry in Haldwani case Uttarakhand news
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा की मजिस्ट्रेरी जांच के आदेश दे दिए हैं। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत को जांच सौंपी गई है। उन्हें 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन पर पथराव हो गया। उपद्रवियों ने थाना तक फूंक डाला।

विज्ञापन


पुलिस को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस दौरान हुए पथराव और हमले में 150 से अधिक पुलिस-प्रशासन और मीडिया कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस फायरिंग में कुछ लोगों की जानें भी गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को हल्द्वानी भेजा।
विज्ञापन


शाम को वह खुद हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने हिंसा के शिकार पुलिस, प्रशासन और मीडिया के लोगों की आप बीती सुनीं। सीएम ने अराजक और उपद्रवी तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। शनिवार को हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haldwani: एक मजिस्ट्रेट, 11 पुलिसवालों को थाने में जलाने की थी तैयारी; SSP बोले- मैडम, एक-एक जवान मेरी संपत्ति

बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटाया

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है। हालांकि बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में ही धार्मिक स्थल तोड़ने पर भीड़ ने गुरुवार को आगजनी और तोड़फोड़ की थी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed