{"_id":"64088e2a13f0d3c48c066d93","slug":"haldwani-news-two-friends-scooty-accident-on-holi-one-died-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: होली खेलने के बाद सहेली को छोड़ने जा रही युवती की स्कूटी को कार में मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: होली खेलने के बाद सहेली को छोड़ने जा रही युवती की स्कूटी को कार में मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Wed, 08 Mar 2023 07:05 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:05 PM IST
सार
खोली खेलने के बाद हर्षिता अपनी सहेली लवेया जोशी को छोड़ने उसके घर जा रही थी। इस दौरान उसकी स्कूटी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी में बुधवार को होली पर एक युवती की स्कूटी को पुलिस लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती की सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Roorkee: होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हर्षिता वर्मा(20) पुत्री संजीव वर्मा निवासी रूप नगर खोली खेलने के बाद अपनी सहेली लवेया जोशी को छोड़ने उसके घर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हर्षिता की इलेक्ट्रिक स्कूटी को केवीएम स्कूल के पास पुलिस लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हर्षिता नोएडा में काम करती थी। वह होली पर घर आई हुई थी। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन