फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani News: Murder of leprosy patients by beating him with stick in Motihari ashram

Haldwani: डंडे से पीटकर कुष्ठ रोगी की हत्या, मोतिहारी के आश्रम में हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 11:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Nov 2022 11:20 PM IST
सार

ओखलकांडा के धारी स्थित कुंडल गांव निवासी नैनराम (50) कुष्ठ रोग से ग्रस्त होने की वजह से करीब 20 साल से मोतीहारी कुष्ठ आश्रम में रह रहे थे। उनके साथ पिछले करीब 8-10 साल से ऊधमसिंह नगर का खटीमा निवासी सिकंदर राणा भी आश्रम में रह रहा था।

विज्ञापन
Haldwani News: Murder of leprosy patients by beating him with stick in Motihari ashram
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हल्द्वानी में बरेली रोड पर मोतीनगर स्थित मोतिहारी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगी ने दूसरे रोगी को डंडे से पीटकर मार डाला। इससे आश्रम में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ओखलकांडा के धारी स्थित कुंडल गांव निवासी नैनराम (50) कुष्ठ रोग से ग्रस्त होने की वजह से करीब 20 साल से मोतीहारी कुष्ठ आश्रम में रह रहे थे। उनके साथ पिछले करीब 8-10 साल से ऊधमसिंह नगर का खटीमा निवासी सिकंदर राणा भी आश्रम में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि मंगलवार रात नैनराम खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। उसी दौरान आरोपी गाली-गलौज करने लगा और दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


Dehradun: भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का टूटा सब्र, मोबाइल टावर पर चढ़े, पुलिस के हाथ-पांव फूले, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा करते हुए दोनों सिकंदर के कमरे के पास पहुंच गए जहां उसने मोटे डंडे से नैनराम के सिर पर वार कर अधमरा कर दिया। आश्रम संचालक मोहन सिंह ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे नैनराम और सिकंदर के बीच कहासुनी और गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब आश्रम के अन्य लोग वहां पहुंचे तब तक सिकंदर नैनराम को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा लेकिन नैनराम की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पुलिस ने आश्रम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उससे पूछताछ की। मृतक की रिश्तेदार देवकी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की देता था धमकी 
बातचीत के दौरान नैनराम की साली देवकी देवी ने बताया कि उन्हें भी कुष्ठ रोग है इसलिए वह भी कुछ साल पहले यहां आ गई थीं और यहीं रहने लगी थीं। बताया कि आरोपी सिकंदर शराब का आदी था। शराब के बाद गाली-गलौज करना और मारपीट की धमकी देना उसका काम था। नैनराम ने कई बार उससे कहा था कि अगर उसकी यह हरकतें बंद नहीं होती हैं तो वह पुलिस से शिकायत करेगा। इस पर आरोपी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। वहीं आरोपी अन्य रोगियों को भी धमकाते हुए कहता था कि तुम सभी को जान से मारकर चला जाऊंगा। इस पर लोगों ने उसके रहने पर भी आपत्ति जताई थी। 

मंगलवार को ही गांव से लौटे थे नैनराम
नैनराम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके घर में छोटा भाई हरिराम और उसका परिवार है। हरिराम ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनकी बड़ी बहन कमला देवी की कैंसर से मौत हो गई थी। चार दिन पहले नैनराम कुंडल गांव गए थे। बहन के परिवार से मिलकर मंगलवार को ही वापस हल्द्वानी लौटे थे।

पुलिस घटनास्थल पर ही छोड़ गई खून से सनी थपकी
पुलिस पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने नैनराम पर कपड़े धोने वाली थपकी और मोटे डंडे से वार किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने घर के ही बाहर पड़ी लकड़ियों के गट्ठर पर खून से सनी थपकी फेंक दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो डंडा भी साथ ले गई लेकिन खून से सनी थपकी वहीं छोड़ गई। जब यह बात एसपी सिटी के संज्ञान में आई तब पुलिस थपकी उठाकर लाई।

कमरे में पड़े थे शराब के पव्वे
आरोपी के कमरे में शराब के खाली पव्वों की भरमार थी। उसके कमरे में गैस सिलिंडर के पास रखी मेज के नीचे बड़ी संख्या में खाली पव्वे पड़े थे। साथ ही कुछ रोटियां रखी थी। बताया जा रहा है कि वारदात के समय उसकी पत्नी रोटी बना रही थी। वारदात के बाद से पत्नी गायब है।

मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत हुई। आरोपी से पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed