फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani News: Ajay Rajour clashed with Cabinet Minister Banshidhar Bhagat

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से भिड़ गए सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अजय राजौर

Fri, 16 Jul 2021 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jul 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Haldwani News: Ajay Rajour clashed with Cabinet Minister Banshidhar Bhagat
सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर की कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से भिड़ंत हो गई। वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंत्री के पास गए थे। उनका पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने मंत्री से कह दिया कि वह सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष पद को ताख पर रखकर आए हैं।

विज्ञापन


उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर सफाई कर्मियों की 14 सूत्री मांगों को लेकर कई समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिलने गए थे। भीड़ में उनके बेटे और सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर सबसे आगे थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अजय राजौर को देखते ही सवाल किया कि तुम कैसे आ गए। अजय राजौर ने कहा कि कांग्रेस के बनाए गए ढांचे से सफाई कर्मचारी बहुत परेशान हैं। कर्मचारी भीख मांगने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आप (बंशीधर भगत) मेरे मुखिया हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो सफाई कर्मी अनाथ हो जाएंगे। यदि सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं गईं तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफाई कर्मियों को बैरकेडिंग लगाकर रोक लिया। नोकझोंक के बाद एसडीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से बातचीत की। कैबिनेट मंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद सफाई कर्मियों को आवास पर भेजा गया।

फूल माला पहनाकर जिंदाबाद के नारे लगाए
आश्वासन से खुश सफाई कर्मचारी नेताओं ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। 

बाप-बेटे अंताक्षरी करते रहोगे
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर सफाई कर्मचारियों के नेता राम अवतार राजौर और उनके बेटे अजय राजौर बारी-बारी से सफाई कर्मियों की मांगों के संबंध में बोल रहे थे। देर तक सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से रहा नहीं गया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बाप-बेटे मेरे सामने अंताक्षरी कर रहे हैं। मंत्री के बोलने पर दोनों चुप हो गए।

अजय राजौर भाजपा के नेता के साथ सफाई कर्मियों के भी नेता हैं। इस कारण वह सफाई कर्मियों के समर्थन में आए हैं। तरीके से आए हैं। इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है। वह सरकार के खिलाफ नहीं है। 
-बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed