फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani Accident Two friends going to Nainital car collided with a truck near Lalkuan both died

Haldwani: बेटे को लेने गाजियाबाद से नैनीताल जा रहे थे दो दोस्त, लालकुआं के पास ट्रक से भिड़ी कार, दोनों की मौत

Tue, 03 Dec 2024 11:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/लालकुआं
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/लालकुआं Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 11:32 PM IST
सार

Haldwani Accident News: लालकुआं में वीआईपी गेट के पास एक चालक लकड़ी से भरे ट्रक को मोड़ रहा था। इस बीच पंकज शर्मा की कार इस ट्रक से जा भिड़ी।

विज्ञापन
Haldwani Accident Two friends going to Nainital car collided with a truck near Lalkuan  both died
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गाजियाबाद और नई दिल्ली निवासी कारोबारी की कार लालकुआं में वीआईपी गेट के के पास यू-टर्न लेकर मुड़ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में दोनों व्यापारियों की मौत हो गई। व्यापारी अपने बेटे को लेने के लिए नैनीताल जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पंकज शर्मा (43) पुत्र हरीश चंद्र शर्मा निवासी ए-16 लालबाग लोनी, गाजियाबाद का बेटा नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता है। पंकज के भाई अनुराग मुरादाबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। 11 दिसंबर को उनकी शादी है। पंकज शर्मा अपने दोस्त जितेंद्र सिंह (40) पुत्र बुद्धी लाल सिंह निवासी जी-17/53 सेक्टर 16 रोहणी नई दिल्ली के साथ अपने बेटे को लेने के लिए नैनीताल जा रहे थे। सोमवार देर रात डेढ़ बजे लालकुआं में वीआईपी गेट के पास एक चालक लकड़ी से भरे ट्रक को मोड़ रहा था।
विज्ञापन


इस बीच पंकज शर्मा की कार इस ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कार में फंस गए। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस चेकपोस्ट से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन लालकुआं पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Udham Singh Nagar:  किच्छा में पुलिस और गौ तस्कर की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

गाजियाबाद में दोनों के हैं कोल्ड स्टोर
भाई अनुराग ने बताया कि पंकज और जितेंद्र दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। कहा कि दोनों साथ ही बिजनेस करते थे। पंकज और जितेंद्र के पास कोल्ड स्टोर का काम था। साथ ही दोनों बर्फ बनाने का काम भी करते थे।

लेने गए थे बेटे को घर पहुंचा शव
अनुराग की 11 दिसंबर को शादी थी। इसलिए पंकज बेटे को लेने के लिए सोमवार शाम नैनीताल के लिए निकले। उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र से पूछा तो उसने भी नैनीताल जाने पर हामी भर दी। दोनों का प्लान था कि वह तीन नवंबर को नैनीताल घूमेंगे और शाम को बेटे को लेकर गाजियाबाद आ जाएंगे लेकिन तीन नवंबर को पंकज का शव घर पहुंचा। इससे घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed